फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four girls reached Delhi for roaming

घूमने के चक्कर में दिल्ली पहुंच गईं चार लड़कियां

Wed, 28 Jul 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Four girls reached Delhi for roaming
चंडीगढ़। चार लड़कियां घूमने के चक्कर में सोमवार रात दिल्ली पहुंच गईं। परिजनों ने उनके अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। जांच के बाद पुलिस ने 12 घंटे में लड़कियों को दिल्ली बस अड्डे से तलाशकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस की शानदार कार्यशैली की प्रशंसा की है। इन लड़कियों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब पौने 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-41 के बुटरेला में चार लड़कियों का अपहरण हो गया है। इनकी उम्र 10, 12, 13 और 16 साल है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सभी बच्चियां घर के बाहर खेल रही थीं। इस दौरान सभी अचानक लापता हो गईं। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने परिजनों व उनके जानकारों की मोबाइल डिटेल खंगाली, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने दो अलग अलग टीमें गठित कर आसपास का क्षेत्र खंगाला। जांच में पता चला कि बच्चियां एक ऑटो में सवार होकर सेक्टर-17 गई हैं। इसके बाद पुलिस सेक्टर-17 बस अड्डे पहुंची। पता चला, चार लड़कियां दिल्ली वाली बस में बैठते देखी गई हैं। इसके बाद पुलिस ने एक टीम बच्चियों की तलाश के लिए दिल्ली भेज दी। चारों लड़कियां दिल्ली बस अड्डे पर घूमती मिल गईं। पुलिस चारों को चंडीगढ़ ले आई और परिजनों को सौंप दिया। अपनी बच्चियों को पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि घूमने के चक्कर में दिल्ली चली गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed