फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   four farmers commit suicide in one day in Punjab

पंजाब: कर्ज से तंग आकर एक ही दिन में चार किसानों ने की खुदकुशी

Wed, 10 Jan 2018 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा/फरीदकोट/संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा/फरीदकोट/संगरूर Updated Wed, 10 Jan 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
four farmers commit suicide in one day in Punjab
farmer suicide - फोटो : Demo Pics
पंजाब में भले ही राज्य सरकार किसानों के लिए कर्ज माफी की योजना चला रही है, लेकिन कर्ज में डूबे किसानों की खुदकुशी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले 24 घंटों में राज्य में चार कर्जदार किसानों ने खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन


बठिंडा के गांव पित्थो में किसान बूटा सिंह (55) ने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उस पर बैंकों का 3.6 लाख का कर्ज था। कांग्रेस सरकार की 2.5 एकड़ वाली कर्ज माफी लिस्ट में नाम न आने पर वह काफी परेशान था। आम आदमी पार्टी के जिला ज्वाइंट सचिव इकबाल सिंह पित्थो ने सरकार से मांग की कि परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और उसका कर्जा माफ किया जाए। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी घटना फरीदकोट में हुई। यहां गांव चहिल में किसान गुरदेव सिंह संधू (47) ने सोमवार रात खेत में बने ट्यूबवेल के कुएं में फंदा लगाकर जान दे दी। गुरदेव सिंह गांव के स्वतंत्रता सेनानी ऊधम सिंह संधू का पोता था। उसके पास 18 एकड़ जमीन थी। उस पर बैंकों और वित्तीय संस्थाओं का करीब 25 लाख रुपये कर्ज था। गांव के सरपंच बलजीत सिंह ने बताया कि गुरदेव सिंह कर्ज के कारण खुद को शर्मसार महसूस कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी घटना जिला संगरूर में हुई। गांव लोहाखेड़ा का 30 वर्षीय किसान हरविंदर सिंह पर आढ़तियों और बैंक का करीब आठ लाख रुपये कर्ज था। महज तीन एकड़ जमीन का मालिक हरविंदर लाख कोशिशों के बावजूद भी कर्ज उतारने में असमर्थ था। इससे परेशान होकर उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस बारे में जब परिवार वालों को पता चला तो उन्होंने उसे तुरंत लौंगोवाल के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। 


चौथी घटना लहरागागा के गांव लेहलकलां में हुई। यहां कर्ज से परेशान 40 वर्षीय किसान हरदीप सिंह ने घर में ही पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पूर्व सरपंच रणजीत सिंह वालिया ने बताया कि हरदीप ने कर्ज लेकर कुछ समय पहले लहरा-मूनक रोड पर मकान बनाया था। हालांकि, अभी तक इस जगह की रजिस्ट्री उसके नाम नहीं हुई थी। कुछ समय पहले ही हरदीप को पता चला कि लहरा-मूनक सड़क चौड़ी होने वाली है। उसे डर था कि उसका मकान भी सड़क के बीच में आ जाएगा। कर्ज और मकान टूटने की परेशानी के कारण उसने खुदकुशी कर ली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed