फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four coaches excellent contributions honored today

बेहतरीन योगदान देने वाले चार कोच को आज किया जाएगा सम्मानित

Sat, 15 Aug 2020 12:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Four coaches excellent contributions honored today
चंडीगढ़। खेलों में बेहतरीन योगदान देने के लिए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खेल विभाग के कोचों और अधिकारियों को 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। इनमें जिला खेल अधिकारी रविंदर सिंह लाडी सहित 4 कोचों के नाम भी शामिल हैं। इनमें जूडो कोच कृष्ण लाल, जिम्नास्टिक कोच एन. शशि, वॉलीबाल कोच गुरमेश सिंह तथा बास्केटबाल कोच रविंदर कुमार का नाम शामिल किया गया हैं।
विज्ञापन

कोविड- 19 के दौरान किया बेहतर काम
खेल विभाग में जिला खेल अधिकारी रविंदर सिंह लाड़ी शहर के मैदानों को बेहतरीन करने के साथ खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा देने के लिए आगे रहते हैं। वहीं कोविड 19 में शहर के मजदूरों को ट्रेन के जरिए घर भेजने में बेहतरीन कार्य भी किया हैं। इस वजह से लाड़ी का नाम 15 अगस्त के दौरान सम्मानित किए जाने वाले लोगों की लिस्ट में शामिल किया गया हैं। रविंदर सिंह लाड़ी सिटी के सीनियर हैंडबॉल कोच हैं।
विज्ञापन

जूडो में कई खिलाड़ी तैयार किए
जूडो कोच कृष्ण लाल ने अपने प्रशिक्षण से कई इंटरनेशनल खिलाड़ी तैयार किए हैं। उन्होंने शहर से अभी तक तकरीबन 13 इंटरनेशनल खिलाड़ी तैयार किए जिन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया । इसमें से 4 ने खिताब भी जीता है जबकि नेशनल स्तर पर 200 खिलाड़ी ने पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ी तैयार किए
जिमनास्टिक कोच का जलवा एन. शशि शहर के एकमात्र जिमनास्टिक कोच हैं जिन्होंने कई इंटरनेशनल खिलाड़ी तैयार किए हैं। एन. शशि ने 4 इंटरनेशनल खिलाड़ी, 12 खिलाड़ियों ने नेशनल में पदक तथा इंटर यूनिट 46 स्पोर्ट्स अपने कोचिंग करिअर में 5 इंटरनेशनल और 30 नेशनल खिलाड़ी तैयार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed