{"_id":"6a95eba23904412e900bd54e","slug":"four-candidates-face-off-for-the-post-of-president-in-the-district-bar-elections-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1111189-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जिला बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर चार उम्मीदवार आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जिला बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर चार उम्मीदवार आमने-सामने
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला बार एसोसिएशन, चंडीगढ़ के 11 सितंबर 2026 को होने वाले चुनाव को लेकर कॉरिजेंडम बैलेट पेपर जारी कर दिया गया है। जिला न्यायालय परिसर, सेक्टर-43 की ओर से जारी मतपत्र में विभिन्न पदों के उम्मीदवारों के नाम दर्ज किए गए हैं। मतदाताओं को निर्देश दिया गया है कि वे पसंदीदा उम्मीदवार के नाम के सामने दिए बॉक्स में स्पष्ट निशान लगाएं।
अध्यक्ष पद के लिए एएस गुजराल, गगन अग्रवाल, रविंदर सिंह बस्सी जॉली और सुनील नारंग मैदान में हैं। उपाध्यक्ष सामान्य पद पर अभय जोशी और धर्मिंदर सिंह, सचिव पद पर नरेश कुमार और तेजविंदर सिंह गिल तथा संयुक्त सचिव पद पर पुष्पिंदर सिंह, सुनील कुमार पांडे और सुरभि यादव उम्मीदवार हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रतीक गर्ग और पुनीत छाबड़ा आमने-सामने हैं।
महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित उपाध्यक्ष पद पर गीतांजलि वाधवा और प्रतिभा भंडारी, जबकि पुस्तकालय सचिव पद पर नीता कुमारी और उषा उम्मीदवार हैं। दस वर्ष से अधिक अनुभव वाले अधिवक्ताओं के सदस्य पद के उम्मीदवारों का विवरण भी मतपत्र में दिया गया है।
विज्ञापन
दस वर्ष से कम अनुभव वाले अधिवक्ताओं के लिए कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पांच पद हैं, जिनमें दो पद महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित हैं। इन पदों के लिए अखिल अरोड़ा, अलका अरोड़ा, अनीता रानी, धीरज कुमार, ईशान गोयल, इशमनजीत कौर, पल्लवी शर्मा, राजेश ढाकर, रितिका बजाज, सुनील कुमार, स्टालिनजीत सिंह और विश्वास कुमार समेत 12 उम्मीदवार मैदान में हैं।
चुनाव में चमन लाल रिटर्निंग अधिकारी हैं। सुनील बिलगा, मंदीप कुमार, डॉ. सुशीला भारद्वाज और अमरजीत सिंह गुज्जर सहायक रिटर्निंग अधिकारी हैं।