फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four arrested for violating night curfew in Chandigarh

चंडीगढ़ में रात्रि कर्फ्यू का किया उल्लंघन : जानिए क्या हुई कार्रवाई

Sun, 11 Apr 2021 07:43 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for violating night curfew in Chandigarh
चंडीगढ़। कर्फ्यू के दौरान कोविड-19 का उल्लंघन करने पर पुलिस ने अलग-अलग जगहों से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े आरोपी की पहचान धनास के रहने वाले त्रिलोकी, सेक्टर-25/डी के रहने वाले बंटी, सेक्टर-22 निवासी चिराग बजाज और अटावा निवासी राज बहादुर के रूप में हुई है। संबंधित थाना पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बढ़ते कोरोना के मामले को देख प्रशासन ने रात साढ़े 10 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाया है। शुक्रवार रात सारंगपुर थाना पुलिस ने धनास के ईडब्ल्यूएस सरकारी स्कूल के पास से त्रिलोकी को कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ाने के आरोप में गिरफ्तार किया। वहीं, सेक्टर-17 थाना पुलिस ने सेक्टर-22 स्थित पेट्रोल पंप के पास से बंटी को दबोचा। इसके अलावा सेक्टर-36 पुलिस ने कजहेड़ी स्थित केके होटल के पास से चिराग और अटावा चौक के पास से राज बहादुर को गिरफ्तार किया। हालांकि पकड़े सभी आरोरियों को पुलिस ने जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed