फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Foundation stone of Tata Steel Plant laid today in Ludhiana cm Bhagwant Mann

Punjab: लुधियाना में 2600 करोड़ से लगेगा टाटा का दूसरा सबसे बड़ा स्टील प्लांट, सीएम भगवंत मान ने रखी आधारशिला

Fri, 20 Oct 2023 01:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Oct 2023 01:05 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को टाटा स्टील प्लांट का शिलान्यास किया। यह प्लांट 2600 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा और इससे 2500 लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
Foundation stone of Tata Steel Plant laid today in Ludhiana cm Bhagwant Mann
लुधियाना में रखी गई टाटा स्टील प्लांट की आधारशिला - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को लुधियाना के धनांसू में टाटा समूह के देश में दूसरे सबसे बड़े प्लांट का शिलान्यास किया। 2600 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले प्लांट से तीन हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सीएम ने बताया कि यह टाटा समूह का देश में जमशेदपुर के बाद दूसरा बड़ा प्लांट होगा। 

विज्ञापन


नींव पत्थर रखने के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान कहा कि दुनियाभर में टाटा समूह का बहुत बड़ा रुतबा है। राज्य में कंपनी के बड़े निवेश से निश्चित रूप से अन्य कंपनियों को निवेश करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। टाटा ग्रुप को देशभक्त कंपनी के तौर पर जाना जाता है, जिसने आजादी संघर्ष में अहम भूमिका अदा की। मान ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से नौजवानों के लिए रोजगार के नए आयाम कायम होंगे और राज्य के औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। यहां प्लांट के साथ लगते इलाकों के नौजवानों को रोजगार के लिए पहल दी जाएगी। प्रोजेक्ट का काम करीब एक साल में पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

स्टील सरिया का होगा उत्पादन

टाटा स्टील ने पिछले साल स्टील स्क्रैप-आधारित इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस स्टील प्लांट स्थापित करने के लिए पंजाब सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया था। उसी के तहत इस प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। यह प्लांट कंपनी के प्रमुख रिटेल ब्रांड 'टाटा टिस्कॉन' के तहत कंस्ट्रक्शन-ग्रेड स्टील सरिया का उत्पादन करेगा। यह प्लांट 100 प्रतिशत स्क्रैप-आधारित इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस के साथ 0.75 एमटीपीए (मिलियन टन प्रति वर्ष) की क्षमता वाला होगा। टाटा स्टील्स के सीईओ और एमडी टीवी नरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश सरकार ने निर्धारित और समयबद्ध तरीके से प्लांट लगाने की मंजूरी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब अमन-शांति वाला राज्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़ा निवेश उन ताकतों के मुंह पर तमाचा है जो राज्य को अमन-कानून के मसले पर बेवजह बदनाम कर रहे हैं। ऐसा निवेश सिर्फ शांतमयी राज्य में ही आता है और इस प्रोजेक्ट ने यह साबित कर दिया है कि पंजाब आज देश का सबसे अमन-शांति वाला राज्य है। भगवंत सिंह मान ने एलान किया कि राज्य सरकार राष्ट्रीय मार्ग से प्लांट तक सड़क का निर्माण करवाएगी। पंजाब पूर्वी और पश्चिमी माल भाड़ों के गलियारों के साथ अच्छी तरह जुड़ा है। इसमें बहुत सी लॉजिस्टिकस सुविधाएं, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू हवाई अड्डों और शानदार रेल और सड़क संपर्क की सुविधाएं मौजूद हैं। उन्होंने पंजाब में टाटा स्टील को आने वाले समय में सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया।

एक साल में हुआ 56796 करोड़ का निवेश

सीएम ने बताया कि राज्य सरकार के प्रयासों के कारण ही पंजाब में 16 मार्च, 2022 से अब तक 56796 करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ है, जिससे रोजगार के 2.92 लाख अवसर पैदा होंगे। पिछले 18 महीनों के दौरान टाटा स्टील, सनतान टेक्सटाइल, टोप्पन और फ्रायडेनबर्ग ग्रुप राज्य में निवेश कर रही हैं। उनकी सरकार की तरफ से किए वादे के मुताबिक ‘सरकार- उद्योगपति मिलनी’ की विलक्षण पहलकदमी की गई, जिससे उद्योगपतियों को आने वालीं परेशानियों को जाना गया। उन्होंने कहा कि इन सम्मेलनों के बाद एक और प्रयास करते हुए जुलाई, 2023 में उद्योग की बेहतरी के लिए उद्योगपतियों के सुझाव लेने के लिए व्हाट्सएप नंबर और ई-मेल भी जारी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed