फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Foul odor emanating from garbage pile; developed fetus found during cleanup

Chandigarh News: कूड़े के ढेर से उठ रही थी दुर्गंध, सफाई के दौरान मिला विकसित भ्रूण

Tue, 06 Oct 2026 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Foul odor emanating from garbage pile; developed fetus found during cleanup
माया गार्डन सिटी में सनसनी, पुलिस ने अस्पताल में रखवाया शव; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। नगला रोड के माया गार्डन सिटी में सोमवार सुबह कूड़े के ढेर से विकसित भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। सोसाइटी में सैर कर रहे आरडब्ल्यूए सदस्यों को टावर डी-8 के पास कूड़े के ढेर से तेज दुर्गंध आई। सफाई करवाने पर कूड़े के नीचे भ्रूण पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।घटना सोमवार सुबह करीब सवा नौ बजे की बताई जा रही है। आरडब्ल्यूए सदस्य रोजाना की तरह सोसाइटी में सैर कर रहे थे। टावर डी-8 के पास पहुंचने पर उन्हें कूड़े के ढेर से तेज दुर्गंध महसूस हुई। उन्होंने इसकी जानकारी आरडब्ल्यूए डायरेक्टर रविंदर पुरी को दी। इसके बाद सफाई कर्मचारियों को बुलाकर कूड़ा हटवाया गया। सफाई के दौरान नीचे विकसित भ्रूण दिखाई दिया, जिसके बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। आरडब्ल्यूए सदस्यों के अनुसार भ्रूण की स्थिति और वहां से आ रही दुर्गंध को देखते हुए उसके एक-दो दिन पुराना होने की आशंका है। हालांकि, भ्रूण की वास्तविक उम्र और मौत के कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लिया और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 94 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी लाभ सिंह ने बताया कि सुबह करीब सवा नौ बजे भ्रूण मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस सोसायटी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर भ्रूण को वहां फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सोसायटी की आरडब्ल्यूए भी अपने स्तर पर सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि कूड़े के ढेर के पास भ्रूण कब और किसने फेंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed