{"_id":"5f36daa18ebc3e3cec6c353c","slug":"foswa-opposed-impose-entry-fee-parks-wrote-mayor-and-municipal-commissioner-anti-people-chandigarh-news-pkl3847333149","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोसवा ने पार्कों में प्रवेश शुल्क लगाने के प्रस्ताव का किया विरोध, प्रस्ताव को जन विरोधी कहकर मेयर और नगर निगम आयुक्त को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोसवा ने पार्कों में प्रवेश शुल्क लगाने के प्रस्ताव का किया विरोध, प्रस्ताव को जन विरोधी कहकर मेयर और नगर निगम आयुक्त को लिखा पत्र
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 39 व 40 के फेडरेशन ऑफ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (फोसवा) के सदस्यों ने शुक्रवार को पार्कों में प्रवेश शुल्क लगाने के प्रस्ताव का विरोध किया है। उन्होंने बागवानी विभाग के इस प्रस्ताव को जन विरोधी कहकर रोष प्रकट किया।
फोसवा के महासचिव जीएस घुमन ने बताया कि इस संदर्भ में उन्होंने मेयर, नगर निगम आयुक्त तथा वार्ड 9 की पार्षद गुरबख्श रावत को एक पत्र दिया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि पार्कों में आमतौर पर माध्यम आय वर्ग और गरीब जनता ही आती है। प्रवेश शुल्क लगाकर उनसे यहां पर टहलने का हक छीना जा रहा है।
घुम्मन ने कहा कि यह जन विरोधी प्रस्ताव है। एक तरफ तो निगम इन पार्कों को सुंदर बनाने पर जोर दे रही हैं, ताकि यहां पर आने वाले लोगों को अच्छा लगे। वहीं दूसरी ओर शुल्क लगाकर लोगों से यहां आने का हक छीन रही है। उन्होंने कहा कि हर रोज टिकट पर पैसे खर्च करने से यहां पर आने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ेगा।