{"_id":"64cbb30c67e0e113440c7bc7","slug":"fortified-mustard-oil-will-now-be-given-at-the-depot-in-haryana-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-205794-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: हरियाणा में डिपो पर दिया जाएगा अब फोर्टिफाइड सरसों का तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: हरियाणा में डिपो पर दिया जाएगा अब फोर्टिफाइड सरसों का तेल
विज्ञापन
विटामिन मिलाकर पात्र लोगों को दिया जाएगा सरसों का तेल
जुलाई एवं अगस्त की आपूर्ति इसी माह
तीन साल बाद इस माह से मिलना शुरू होगा गरीब लोगों को सरसों का तेल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों को तीन साल बाद सरसों का तेल देने जा रही सरकार ने नया फैसला लिया है। अब यह तेल फोर्टिफाइड होगा, यानि चावल, दूध या फोर्टिफाइड आटे के बाद अब तेल में भी सरकार विटामिन मिलाकर लोगों को देगी, ताकि यह उनकी सेहत के लिए अच्छा रहे।
दो बार मशीन में अंगूठा लगाकर दो माह का तेल लेना होगा
प्रदेश में 2019 में सरसों का तेल देना शुरू किया था। 2021 में सरसों की कीमतें जब आसमान छूनें लगीं तो सरसों के तेल की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। यह अभी तक बंद थी। सरकार ने पिछले माह ही फैसला लिया कि अब जब सरसों की कीमतें कुछ कम हुई हैं तो गरीब लोगों को सरसों का तेल दिया जाए। इसके लिए हरियाणा की दो एजेंसियों का चयन किया गया। जुलाई में लिए गए फैसले के बावजूद डिपो पर तेल की आपूर्ति नहीं हो पाई थी। अब सभी जिलों में जुलाई व अगस्त माह के लिए दो-दो लीटर सरसों का तेल पात्र परिवारों के लिए भेज दिया है, जिसका वितरण इसी माह कर दिया जाएगा। पात्र लोगों को दो बार मशीन में अंगूठा लगाकर दो माह का तेल लेना होगा।
दो एजेंसियां उपलब्ध करवाएंगी तेल
प्रदेश के 22 जिलों में तेल की आपूर्ति के लिए दो एजेंसियों को काम दिया है। इसमें 15 जिले हैफेड को व सात जिले एग्रो को दिए गए हैं। दोनों ही एजेंसियां फोर्टिफाइड तेल डिपो तक पहुंचाएंगी। इसमें विटामिन मिलाकर देने होंगे।
विज्ञापन
18.20 लाख परिवारों को दिया जाएगा तेल
प्रदेश में परिवार पहचान पत्र में एक लाख रुपये तक की आय वाले लगभग 18.20 लाख परिवारों को यह तेल दिया जाना है। इस तरह से दो लीटर की दर से करीब 36 लाख 40 हजार लीटर तेल हर माह वितरित किया जाएगा। यह बीस रुपये प्रति लीटर की दर से दिया जाएगा।