फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former VC Prof faced allegations sexual abuse AK Grover PU MP MLA allegations wrong

यौन शोषण का आरोप झेल चुके पूर्व वीसी प्रो. एके ग्रोवर ने पीयू को लिखा पत्र, बोले- पीयू सांसदों, विधायकों और अफसरों को पत्र लिखकर कहे.. जो आरोप लगे गलत थे

Thu, 10 Sep 2020 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Former VC Prof faced allegations sexual abuse AK Grover PU MP MLA allegations wrong
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी प्रो. एके ग्रोवर ने पीयू को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि महिला प्रोफेसर की ओर से जो यौन शोषण के झूठे आरोप लगाए गए थे, उसमें उन्हें क्लीनचिट मिल गई है। ऐसे में अब पीयू सांसदों, विधायकों और अफसरों को पत्र भेजकर यह बताए कि उन पर लगे आरोप गलत थे। साथ ही महिला प्रोफेसर पर फिर से कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

पीयू की एक महिला प्रोफेसर ने चार साल पहले पीयू के वीसी रहे प्रो. एके ग्रोवर पर सेक्सुअल हरासमेंट आदि के आरोप लगाए थे। यह प्रकरण कई जगह पहुंचा। मामला हाईकोर्ट तक भी पहुंचा। चांसलर कार्यालय की ओर से जांच कमेटी बनाई गई। उस कमेटी की रिपोर्ट सामने आए तो पूर्व वीसी पर लगे आरोप गलत साबित हुए। उसमें कहा गया है कि महिला प्रोफेसर को जांच के लिए कई बार बुलाया गया, लेकिन वह उपस्थित नहीं हो पाई। इससे लगता है कि वह अपनेे आरोपों पर कायम नहीं हैं। ऐसे में पूर्व वीसी प्रो. ग्रोवर को एक तरह से क्लीनचिट मिल गई। उन्होंने पीयू से कहा था कि महिला प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। कहा कि इस प्रकरण से पीयू की छवि भी खराब हुई है और शिक्षकों में एक गलत संदेश भी गया है।
विज्ञापन

पीयू ले रहा है कानूनी राय
सूत्रों का कहना है कि पीयू अभी इस प्रकरण पर कानूनी या अन्य राय लेगा। उसके बाद अगला कदम उठाएगा। सूत्रों का यह भी कहना है कि पंजाब विश्वविद्यालय शायद ही कोई पत्र जनप्रतिनिधियों को भेजे, क्योंकि ऐसा करने से पहले सिंडिकेट में यह प्रस्ताव पास करवाना होगा। सिंडिकेट में इस बात की अनुमति मिलना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी लोगों को था जांच रिपोर्ट का इंतजार द्भ चार साल पहले यह आरोप लगे तो मामला सुर्खियों में आ गया। पूरे देश में यह बात फैल गई। जानकारों ने सोचा कि किसी विश्वविद्यालय का मुखिया इतना बड़ा काम कैसे कर सकता है। इस बात को लेकर प्रो. ग्रोवर भी हैरान थे। उन्होंने कहा कि वह कई साल से तनाव में थे, लेकिन उन्हें न्याय पर भरोसा था। कहा कि कमेटी की ओर जो जांच की जा रही थी उसकी रिपोर्ट का सभी इंतजार कर रहे थे और आज वह रिपोर्ट सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed