फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former student Paul Oswal donated one crore rupees to PU

Chandigarh News: पंजाब विश्वविद्यालय को पूर्व छात्र ने दिया एक करोड़ का दान, जानें कौन हैं पॉल ओसवाल

Tue, 05 Dec 2023 12:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 05 Dec 2023 12:01 PM IST
सार

पद्म भूषण पॉल पंजाब विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उद्योग के कई नामचीन पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं। इनमें उद्योग रत्न 2005, लक्ष्य बिजनेस विजनरी 2019, लाइफटाइम अचीवमेंट 2022 आदि पुरस्कार शामिल है।

विज्ञापन
Former student Paul Oswal donated one crore rupees to PU
कुलपति को एक करोड़ रुपये दान करते पूर्व छात्र पॉल ओसवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब विश्वविद्यालय में स्टार्टअप इको सिस्टम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास के लिए पूर्व छात्र पॉल ओसवाल ने संस्थान को एक करोड़ की राशि दान की है। सामाजिक दायित्व निर्वहन (सीएसआर) फंड के तहत वर्धमान ग्रुप के अध्यक्ष व एमडी पॉल ओसवाल ने सोमवार को पीयू के एलुमनी रिलेशंस कॉर्पस को राशि दी।

विज्ञापन


राशि के उपयोग से पीयू एआई डाटा सेंटर बनाने का लक्ष्य साध रहा है, जो स्टार्टअप की कंप्यूटेशनल जरूरतों को पूरा करेगा। एआई डाटा सेंटर में विश्व की श्रेष्ठ सॉफ्टवेयर कंपनी एनवीडिया का डीजीएक्स ए100 यूनिवर्सल सिस्टम को उपयोग में लाएगा, जिससे कंप्यूटेशनल डेस्टिनी, परफॉर्मेंस और फ्लेक्सिबिलिटी समाधान मिल पाएंगे। सेंटर की स्थापना पीयू के साथ क्षेत्रीय स्टार्टअप इको सिस्टम के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। सेंटर से एआई एप्लीकेशन बना रहे स्टार्टअप संस्थापक विशेषज्ञों की सलाह ले सकेंगे। इसके अलावा बेहतर कक्षाएं और लैब बनाने में राशि का निवेश किया जाएगा।

विज्ञापन

जानें कौन हैं पाॅल ओसवाल

पद्म भूषण पॉल पंजाब विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उद्योग के कई नामचीन पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं। इनमें उद्योग रत्न 2005, लक्ष्य बिजनेस विजनरी 2019, लाइफटाइम अचीवमेंट 2022 आदि पुरस्कार शामिल है। ओसवाल ने अपनी कामयाबी का श्रेय पंजाब विश्वविद्यालय को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीयू उनके जीवन में विशेष महत्व रखता है। उनकी ट्रेनिंग के शुरुआती दिनों में पीयू ने अहम भूमिका निभाई। संस्थान ने मुझे जो कुछ भी दिया उसके लिए यह एक नजराना है। पीयू कुलपति प्रो. रेणु विग ने पूर्व छात्र की ओर से दिए योगदान को सराहनीय बताया। दान की गई राशि पीयू के विकास में अहम रोल अदा करेगी। एलुमनी से फंड एकत्र करने के प्रोजेक्ट के तहत अगले एक साल में 50 करोड़ रुपये का फंड लाने का उद्देश्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed