{"_id":"5f206d698ebc3e638150acce","slug":"former-sho-jaswinder-kaur-accused-bribery-case-filed-cbi-court-life-in-budail-jail-prisoners-chandigarh-news-pkl3828972131","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत के मामले की आरोपी पूर्व एसएचओ जसविंदर कौर ने सीबीआई कोर्ट में दायर की याचिका, बुड़ैल जेल में है जान का खतरा, अन्य कैदियों से रखा जाए अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत के मामले की आरोपी पूर्व एसएचओ जसविंदर कौर ने सीबीआई कोर्ट में दायर की याचिका, बुड़ैल जेल में है जान का खतरा, अन्य कैदियों से रखा जाए अलग
विज्ञापन
चंडीगढ़। पांच लाख रुपये की रिश्वतखोरी में गिरफ्तार मनीमाजरा की पूर्व एसएचओ जसविंदर कौर ने सीबीआई अदालत में एक याचिका दायर कर बुडै़ल जेल के सुपरिंटेंडेंट से आग्रह किया है कि न्यायिक हिरासत में भेजने केेेे बाद उन्हें अन्य कैदियों से अलग रखा जाए।
उन्होंने याचिका में कहा है कि वह पिछले 20 वर्षों से पुलिस विभाग में काम कर रही हैं। वह अलग-अलग आपराधिक मामलों में गवाह और जांच अधिकारी हैं। उन मामलों के कुछ आरोपी बुडै़ल जेल में भी बंद हैं, जिनमें से कुछ कैदियों के केस ट्रायल पर हैं तो कई को सजा हो चुकी है। इन कैदियों में प्रेम सिंह बिष्ट के सहयोगी भी शामिल हैं। ऐसे में बदला लेने के इरादे से वह उनको निशाना बना सकते हैं, ऐसे में उनको खतरा हो सकता है।
बता दें कि प्रेम सिंह बिष्ट एक अन्य रिश्वतखोरी के मामले में शिकायतकर्ता है, जिसमें जसविंदर कौर का भी नाम आया है। इस मामले में सीबीआई अदालत ने डीआईजी को जसविंदर कौर पर मुकदमा चलाने की मंजूरी के लिए अंतिम रिपोर्ट दायर करने के आदेश भी दिए हैं। अदालत ने जसविंदर कौर की याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी कर दिया है। जिसका जवाब सीबीआई 29 जुलाई को दायर करेगी।
विज्ञापन
बता दें कि बीते शनिवार को आरोपी जसविंदर कौर ने अदालत में सरेंडर किया था। इसकेेेेे बाद अदालत ने उसे 4 दिन केे सीबीआई रिमांड पर भेज दिया था। बीते 29 जून को पूर्व एसएचओ पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), 7 और 7 ए के तहत मामला दर्ज किया गया था। मनीमाजारा निवासी शिकायतकर्ता गुरदीप सिंह ने सीबीआई को दी थी कि जसविंदर कौर ने धोखाधड़ी मामले में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की धमकी देकर मामले को सुलझाने के एवज में पांच लाख रुपये रिश्वत की मांगी है। सूचना पर सीबीआई ने रिश्वत की दूसरी किस्त के एक लाख रुपये लेते बिचौलिए भगवान सिंह को मोहाली से गिरफ्तार कर लिया था, जोकि अभी न्यायिक हिरासत में है। आरोप है कि रिश्वत जसविंदर के कहने पर ली गई थी।