फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Punjab Congress President Sunil Jakhar has targeted Central Government on issue of Chandigarh.

केंद्र पर निशाना: सुनील जाखड़ ने चंडीगढ़ में दानिक्स कैडर के अधिकारियों की नियुक्ति पर उठाया सवाल

Fri, 25 Feb 2022 04:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 25 Feb 2022 04:38 PM IST
सार

चंडीगढ़ यूटी प्रशासन में पहली बार दानिक्स (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन एवं दीव तथा दादरा और नगर हवेली सिविल सेवा) कैडर के अधिकारी तैनात किए गए हैं।  

विज्ञापन
Former Punjab Congress President Sunil Jakhar has targeted Central Government on issue of Chandigarh.
सुनील जाखड़। - फोटो : फाइल

विस्तार

केंद्र सरकार की ओर से भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) में पंजाब की स्थायी सदस्यता खत्म करने की तैयारी का मुद्दा सियासी रूप लेने लगा है। शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने इस मुद्दे को उठाते हुए प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पंजाब के अधिकारों पर केंद्र सरकार की दबंगई के खिलाफ एकजुट होकर मुकाबला करने का आह्वान किया है।

विज्ञापन


जाखड़ ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस मुद्दे को उठाते हुए पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह, संयुक्त अकाली दल के प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा, आप के सांसद भगवंत मान, पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से अपील की है कि अब चुनाव खत्म हो गए हैं। पंजाब के अधिकारों को रौंदने के लिए दृढ़ संकल्पित दिखाई दे रहे एक अभिमानी और दबंग केंद्र के खिलाफ, आप सभी पंजाब की खातिर एकजुट हो जाएं।
विज्ञापन


जाखड़ ने बीबीएमबी के अलावा यूटी चंडीगढ़ प्रशासन में पंजाब के अधिकारियों की नियुक्ति को दरकिनार कर केंद्र सरकार की ओर से अपने अधिकारियों को नियुक्त करने का मसला भी ट्विटर के जरिये उठाया है। उन्होंने ट्वीट किया कि चंडीगढ़ प्रशासन में पहली बार पीसीएस व एचसीएस की जगह तीन दानिक्स अधिकारी (यूटी कॉडर के) तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाखड़ का कहना है कि बीबीएमबी के नियमों में पंजाब को नुकसान पहुंचाने के लिए बदलाव किया गया है। बीते कुछ दिनों के दौरान चिंताजनक घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। पंजाब के लिए बीबीएमबी के तहत चलने वाली कई योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। पंजाब ने चंडीगढ़ पर अपना दावा गंवा दिया है, जो चंडीगढ़ में पंजाब के अधिकारियों की नियुक्ति को दरकिनार करते हुए केंद्र ने अंडमान-निकोबार आदि यूटी काडर के अधिकारियों को तैनात करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed