Punjab: गांव बादल पहुंचे नवजोत सिद्धू, सुखबीर से मिले, प्रकाश सिंह बादल के निधन पर जताया शोक
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू रविवार को गांव बादल पहुंचे और पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू रविवार को गांव बादल पहुंचे और पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।
इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि बादल के इस दुनिया से चले जाने से पंजाब सहित देश को बहुत घाटा हुआ है। सुखबीर बादल ने कहा कि उनके पिता प्रकाश सिंह बादल एक ऐसे सियासतदान थे, जो कभी किसी से वैर विरोध नहीं रखते थे। घर आए दुश्मन को भी गले लगाते थे। इस मौके पर सांसद मनीष तिवारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीकांता चावला सहित अन्य नेता भी पहुंचे।
बादल साहब का जाना एक युग का अंतः अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल और आईपीएल चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने मुक्तसर साहिब के बादल गांव में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के आवास पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि बादल साहब का जाना एक युग का अंत है। पंजाब व पंजाबियत के लिए वो आजीवन डटे रहे और उन्होंने उसूलों से कभी समझौता नहीं किया। वे राजनीति के ऐसे शिखर पुरुष रहे जिन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज की भलाई व लोगों के कल्याण के लिए काम किया।
बादल और धूमल के बीच राजनीति के अलावा पारिवारिक संबंध भी रहे हैं जिसका हिमाचल को भरपूर लाभ मिला। एक बड़े भाई के तौर पर बादल ने धूमल को अपना पूरा स्नेह दिया और ऐसे कई छोटे-बड़े निर्णय लिए जो हिमाचल के विकास में बहुत काम आए। आज भले ही बादल हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके आदर्श उनके उसूल सदैव हम सब का मार्गदर्शन करते रहेंगे।