फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Punjab ADGP Gurinder Dhillon will join the Congress today all update

Punjab: कांग्रेस में शामिल हुए पंजाब के पूर्व एडीजीपी गुरिंदर ढिल्लों, कुछ दिन पहले ली थी वीआरएस

Tue, 30 Apr 2024 01:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 Apr 2024 01:24 PM IST
सार

पंजाब के पूर्व एडीजीपी गुरिंदर ढिल्लों आज कांग्रेस में शामिल हो गए। 

विज्ञापन
Former Punjab ADGP Gurinder Dhillon will join the Congress today all update
पंजाब के पूर्व एडीजीपी गुरिंदर ढिल्लों कांग्रेस में शामिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब पुलिस के एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर पद से वीआरएस लेने के बाद गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस जॉइन कर ली। पूर्व एडीजीपी ढिल्लों और उनकी पत्नी ने पंजाब के इंचार्ज देवेंद्र यादव की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली।

विज्ञापन

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब की फिरोजपुर सीट को छोड़कर बाकी 12 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। ढिल्लों के 30 साल सर्विस में रहते हुए रिटायरमेंट से कुछ महीने पहले एकदम वीआरएस लेने के बाद से ही उनके राजनीतिक दल जॉइन करने की चर्चा थी। कांग्रेस ढिल्लों को फिरोजपुर से अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

विज्ञापन

कांग्रेस जाॅइन करने के बाद जीएस ढिल्लों ने कहा कि वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के व्यक्तित्व से प्रभावित था, जिसके चलते उन्होंने अपने परिवार से बात की और कांग्रेस जॉइन कर ली। ढिल्लों ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से उनकी पहली मुलाकात सिक्योरिटी के तौर पर ड्यूटी के दौरान हुई थी। ढिल्लों ने बताया कि वह श्रीफतेहगढ़ साहिब से जम्मू सिटी तक उनके साथ यात्रा में थे। इस दौरान कई मुद्दों और विषयों पर उनसे चर्चा हुई। इसके बाद दूसरी मुलाकात दरबार साहिब में हुई थी। यहां राहुल गांधी के अलावा केसी वेनुगोपाल ने भी उनसे पुलिस सर्विस के बाद देश और पंजाब के विकास को लेकर आगे आने की बात की थी। दो बार की मुलाकात में निजी तौर पर राहुल गांधी के विचारों से बेहद प्रभावित हुआ। जिसके चलते मैंने कांग्रेस जॉइन करने का फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

संगरूर के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजिंदर राजा बीरकालन फिर कांग्रेस में शामिल
चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस भवन में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा की मौजूदगी में संगरूर के पूर्व जिला अध्यक्ष राजिंदर राजा बीरकालन फिर कांग्रेस में शामिल हुए। राजिंदर सिंह राजा बीरकालन ने कहा कि वह हमेशा से कांग्रेस परिवार का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। इसकी विचारधारा से सहमत हूं। अन्याय और तानाशाही के खिलाफ इस प्रयास में मुझे शामिल करने के लिए पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करता हूं, क्योंकि हम राष्ट्रीय स्तर पर आम आदमी पार्टी और भाजपा को बाहर करने का प्रयास कर रहे हैं।

राजिंदर सिंह राजा बीरकालन के साथ हरमनप्रीत सिंह (डीकी जीजी) मार्केट कमेटी संगरूर के पूर्व अध्यक्ष, अवतार सिंह शेरन जिला किसान सेल संगरूर के पूर्व अध्यक्ष और को-ऑपरेटिव सोसायटी शेरन के अध्यक्ष, नरेश शर्मा संगरूर के अध्यक्ष, नवीन कुमार बंटी पूर्व एमसी सुनाम, बलकार सिंह सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक, बलजीत सिंह ढींडसा, तरनजी खेड़ा के सरपंच, मलकीत सिंह तोहलावाल, पंजाब के किसान सेल के पूर्व महासचिव और बलविंदर सिंह धालीवाल बीरकालन ने भी इस अवसर पर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed