फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former NSUI president joins Aam Aadmi Party

एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष आम आदमी पार्टी में शामिल, कई और नेताओं ने भी ली पार्टी की सदस्यता

Tue, 19 Jan 2021 12:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Jan 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Former NSUI president joins Aam Aadmi Party
नेताओं के साथ पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा।

आम आदमी पार्टी (आप) में सोमवार को एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता मनजिंदर सिंह भुल्लर शामिल हो गए हैं। इस दौरान कई अन्य दलों के नेताओं ने भी आप की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पंजाब के आप प्रभारी जरनैल सिंह और विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा मौजूद रहे।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने वाले अधिवक्ता भुल्लर लंबे समय से ड्रग्स के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चला रहे हैं। उन्होंने नशे के खिलाफ हुसैनीवाला शहीद स्मारक से चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास तक 225 किलोमीटर का पैदल मार्च किया था। इस मौके पर भुल्लर ने कहा कि वे सक्रिय रूप से किसान आंदोलन में भाग ले रहे हैं और आंदोलन शुरू होने के बाद से ही दिल्ली के टीकरी और सिंधु बॉर्डर पर किसानों के लिए काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


फाजिल्का जिले के जलालाबाद निर्वाचन क्षेत्र से हरजीत सिंह, मुक्तसर जिले के मलोट विधानसभा क्षेत्र से सुखमिंदर सिंह सरन के साथ प्रकाश सिंह सरां (पंजाबी लोक गायक), कुलदीप सिंह भंगचढ़ी, वरिष्ठ अकाली नेता कश्मीर सिंह और डॉ. जसवीर सिंह पन्नू ने आप की सदस्यता ग्रहण की। पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग रोजाना पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर रोपड़ से विधायक अमरजीत सिंह संधोआ, पार्टी महासचिव हरचंद सिंह बर्सट, पार्टी के राज्य कोषाध्यक्ष नीना मित्तल मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed