{"_id":"5f11f48e8ebc3e63bf1e0d1f","slug":"former-national-kabaddi-player-harvinder-kaur-appeals-for-son-s-liver-transplant-cost-more-than-rs-20-lakh-chandigarh-news-pkl3816863138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व नेशनल कबड्डी खिलाड़ी हरविंदर कौर ने मांगी मदद, बोलीं- 'बेटे का इलाज कराना है, पैसे चाहिएं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व नेशनल कबड्डी खिलाड़ी हरविंदर कौर ने मांगी मदद, बोलीं- 'बेटे का इलाज कराना है, पैसे चाहिएं'
Sat, 18 Jul 2020 12:54 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चंडीगढ़ की ओर से दो बार नेशनल खेल चुकीं पूर्व नेशनल कबड्डी प्लेयर हरविंदर कौर के पांच महीने के बेटे को लीवर में प्रॉब्लम है। वह पिछले 15 दिनों से पीजीआई में भर्ती था। पैरेंट्स उसे अपने घर ले गए हैं। उसे गुरुग्राम के एक अस्पताल में लीवर ट्रांसलांट के लिए ले जाएंगे। उन्होंने लोगों से मदद की गुहार लगाई है।
हरविंदर कौर के बेटे का नाम रमनीत सिंह है। लीवर ट्रांसप्लांट में 20 लाख से अधिक का खर्चा आने की उम्मीद है। हरविंदर कौर ने बताया कि उनके पास इस समय इतना पैसा नहीं है। वह इलाज के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही हैं। वह मौजूदा समय में रोपड़ मे रहती हैं। हरविंदर ने मदद के लिए 79732-22260 नंबर दिया है।