फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former MP and BJP Leader Sunil Jakhar given big statement in favor of Pakistan

Punjab: पाकिस्तान के हक में भाजपा नेता सुनील जाखड़, कहा-वो हमारा कट्टर दुश्मन लेकिन संकट में मदद करना जरूरी

Mon, 13 Feb 2023 02:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Feb 2023 02:01 PM IST
सार

सुनील जाखड़ पहले कांग्रेस में थे। पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को कुर्सी से हटाने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जा रहा था, लेकिन इस दौरान कुछ कांग्रेसियों ने सिख-स्टेट, सिख सीएम की बात कहकर इसका विरोध कर दिया, जिस वजह से जाखड़ पंजाब के पहले हिंदू सीएम नहीं बन पाए।

विज्ञापन
Former MP and BJP Leader Sunil Jakhar given big statement in favor of Pakistan
Sunil Jakhar - फोटो : File Photo

विस्तार

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद सुनील जाखड़ ने पाकिस्तान के हक में बड़ा बयान दिया है। सुनील जाखड़ ने ट्वीट जारी कर कहा कि सबको पता है पाकिस्तान में लाखों लोगों को भोजन की कमी है,  वास्तव में दिवालिया हो चुके पाकिस्तान को मदद की सख्त जरूरत है। बेशक पाकिस्तान हमारा बहुत ही कट्टर दुश्मन है, लेकिन उसकी दुश्मनी को एक तरफ रख कर भारत को संकटग्रस्त पड़ोसी का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने लिखा है कि आइए सद्भावना का प्रतिदान करें, और उस पड़ोसी का सहयोग करें, जिसने करतारपुर कॉरिडोर को संभव बनाया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


गौर हो कि सुनील जाखड़ पहले कांग्रेस में थे। पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को कुर्सी से हटाने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जा रहा था, लेकिन इस दौरान कुछ कांग्रेसियों ने सिख-स्टेट, सिख सीएम की बात कहकर इसका विरोध कर दिया, जिस वजह से जाखड़ पंजाब के पहले हिंदू सीएम नहीं बन पाए। इसके बाद उनके रिश्ते कांग्रेस के साथ कुछ ठीक नहीं रहे। इसी दौरान उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली। अब भारत में आतंक का पर्याय बन चुके पाकिस्तान के पक्ष में लिखकर उन्होंने विवादित बयान दिया है, जिसके कई तरह के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed