फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former MLA of Imran Khan Party Baldev Kumar Revealed Truth Of Pakistan

इमरान खान की पार्टी के नेता ने लगाई भारत में शरण की गुहार, अमर उजाला को बताया पाक का सच

Tue, 10 Sep 2019 01:58 PM IST
खुशबू गोयल वरिंदर राणा, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
वरिंदर राणा, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 10 Sep 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
Former MLA of Imran Khan Party Baldev Kumar Revealed Truth Of Pakistan
बलदेव सिंह, इमरान खान - फोटो : फाइल फोटो
इमरान खान की पार्टी से विधायक रह चुके नेता बलदेव सिंह ने भारत से शरण देने की गुहार लगाई है। उसने पाकिस्तान के बारे में कई सच भी उजागर किए हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में बलदेव ने बताया कि पाकिस्तान में वह अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करता, इसलिए भारत आया। विधायक होने के बावजूद उन्हें कुछ नहीं समझा जाता। न ही उन्हें कोई अधिकार और शक्तियां मिली हुई थीं। उनके ऊपर जूता उठाया गया, किसी से शिकायत नहीं कर सकता था।
विज्ञापन


पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना में उनकी ससुराल है और वे यहां खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं, इसलिए अब पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहते। मोदी सरकार से उन्होंने निवेदन किया कि उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाए। क्योंकि उन्हें डर है कि पाकिस्तान सरकार उनके खिलाफ कोई एक्शन ले सकती है।
विज्ञापन


बलदेव ने कहा कि वे भारत की राजनीति में आना चाहते हैं। पाकिस्तान में उन्हें एक केस में झूठा फंसाया गया। 2018 में वे बाइज्जत बरी हुए। वो भारत के अलावा कनाडा या फिर किसी और देश में जा सकते थे, लेकिन मोदी सरकार की हिम्मत देखते हुए उन्होंने यहां आना मुनासिब समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बलदेव ने बताया कि पाकिस्तान में उनकी बेटी को इलाज मिल रहा था, लेकिन सुधार नहीं हुआ, वो उसका इलाज कराने के लिए भी भारत आए हैं। पाकिस्तान में सिख परिवार सच नहीं बोल सकते। आवाज नहीं उठा सकते। गुरुद्वारों में बेअदबी होती रहती है।

बलदेव ने बताया कि गुरुद्वारों को जो फंड मिलता है, वो छिपा दिया जाता है। विकास कार्यों में इस्तेमाल नहीं होता। पाकिस्तान में सिखों के हालात बेहद खराब हैं। इतने खराब हैं कि लोग वहां से निकलना चाहते हैं, लेकिन कोई रास्ता नहीं मिला रहा।

बलदेव पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता हैं। वह खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बारीकोट आरक्षित सीट से विधायक भी रह चुके हैं। बलदेव का कहना है कि ना केवल अल्पसंख्यक बल्कि वहां (पाकिस्तान) तो मुस्लिम भी सुरक्षित नहीं हैं। हम पाकिस्तान में कई सारी परेशानियों के बीच रहे हैं। मैं भारत सरकार से अनुरोध करता हूं कि मुझे यहां शरण दें। मैं वापस नहीं जाऊंगा।

बलदेव फिलहाल अपने परिवार के साथ पंजाब के खन्ना में हैं। बलदेव 12 अगस्त को तीन महीने के वीजा पर भारत आए थे। उन्होंने कुछ महीने पहले ही अपने परिवार को पंजाब के लुधियाना में रिश्तेदारों के पास खन्ना भेजा है। वह अब पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहते हैं। वह कहते हैं कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय पर अत्याचार हो रहा है। हिंदू और सिख नेताओं की भी वहां हत्या हो रही है, यही कारण है कि वह भी जल्द ही भारत में शरण के लिए आवेदन करेंगे।

बलदेव ने 2007 में पंजाब के खन्ना की रहने वाली भावना से शादी की थी, उस समय वह पाकिस्तान में पार्षद थे और बाद में विधायक भी बने। वह फिलहाल खन्ना के समराला मार्ग टाउन स्थित दो कमरों के किराए के मकान में रह रहे हैं। उनकी पत्नी अभी भी भारतीय हैं, जबकि उनके दो बच्चे सैम (10) और रिया (11) पाकिस्तानी नागरिक हैं। उनकी बेटी रिया का थैलेसीमिया का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed