फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former MLA of Bhoa Assembly seat Joginder Pal Arrested by Police

Punjab News: कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल गिरफ्तार, भगवंत मान सरकार ने लिया बड़ा एक्शन

Fri, 17 Jun 2022 05:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 Jun 2022 05:40 PM IST
सार

पठानकोट की भोआ विधानसभा सीट से पूर्व कांग्रेस विधायक जोगिंदर पाल को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अवैध खनन के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Former MLA of Bhoa Assembly seat Joginder Pal Arrested by Police
पूर्व कांग्रेस विधायक जोगिंदर पाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अवैध खनन के आरोप में पठानकोट के थाना तारागढ़ की पुलिस ने शुक्रवार को हलका भोआ के पूर्व कांग्रेस विधायक जोगिंदर पाल को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो-टालरेंस की नीति पर चल रही पंजाब की भगवंत मान सरकार में यह तीसरे सियासी नेता की गिरफ्तारी है। इससे पहले मुख्यमंत्री के आदेश पर उनके अपने कैबिनेट मंत्री विजय सिंगला की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस के पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


अवैध खनन की सूचना मिलने पर आठ जून को खनन विभाग के अधिकारियों और तारागढ़ पुलिस की टीम ने गांव मैरां कलां में छापा मारा। टीम ने कृष्णा क्रॅशर के पास अवैध खनन करते हुए पोकलेन, एक टिप्पर ट्रैक्टर और ट्राली जब्त की। इस दौरान पुलिस ने पोकलेन के ड्राइवर सुनील कुमार को मौके से पकड़ा, जबकि दूसरे लोग फरार हो गए। 
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान सुनील कुमार ने अवैध खनन में कृष्णा क्रॅशर के मैनेजर प्रकाश की संलिप्तता बताई। इसी दौरान सुनील भी मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने सुनील कुमार और प्रकाश के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस द्वारा मामले की जांच और क्रॅशर के दस्तावेज खंगालने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि कृष्णा क्रॅशर में कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल की भी हिस्सेदारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद खनन विभाग ने जोगिंदर पाल के खिलाफ अवैध खनन की शिकायत दर्ज कराई। इस पर शुक्रवार को तारागढ़ पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है लेकिन उनके नाम को जाहिर नहीं कर रही। पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। थाने का गेट बंद रखकर मीडिया को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। 


विधानसभा चुनाव में युवक को मारा था थप्पड़ 
कांग्रेस नेता जोगिंदर पाल 2017 से 2022 तक विधानसभा हलका भोआ से विधायक रहे। 2022 विधानसभा चुनाव में वह आप प्रत्याशी लाल चंद कटारुचक्क से हार गए। वहीं, विधानसभा चुनाव के दौरान एक कार्यक्रम में युवक द्वारा हलके में करवाए गए विकास कार्यों के बारे पूछने पर जोगिंदर पाल ने उसको थप्पड़ जड़ दिया था, जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed