फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former MLA Gurtej Singh Ghuriana rejoins SAD

Punjab election 2022: पूर्व विधायक गुरतेज सिंह घुड़ियाना शिअद में लौटे, हरदेव सिंह मेघ भाजपा में शामिल

Fri, 04 Feb 2022 08:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Feb 2022 08:26 PM IST
सार

अबोहर के हल्का बल्लूआना से पूर्व विधायक गुरतेज सिंह घुड़ियाना ने सुखबीर सिंह बादल के सामने एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया है। वहीं पार्टी को एक झटका भी लगा है। अकाली नेता हरदेव सिंह गोबिंदगढ़ ने भाजपा ज्वाइन कर ली है।

विज्ञापन
Former MLA Gurtej Singh Ghuriana rejoins SAD
सुखबीर सिंह बादल के साथ पूर्व विधायक गुरतेज सिंह घुड़ियाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हलका बल्लूआना के पूर्व विधायक गुरतेज सिंह घुड़ियाना शुक्रवार को फिर से अकाली दल में शामिल हो गए हैं। वे कुछ दिन पहले ही टिकट न मिलने से अकाली दल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। शुक्रवार को सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। गुरतेज सिंह घुड़ियाना हलका बल्लूआना से दो बार विधायक रहे लेकिन पिछले चुनाव में टिकट न मिलने के कारण उन्होंने अकाली दल छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था लेकिन कुछ माह बाद ही उन्होंने टिकट की उम्मीद के साथ घर वापसी की।

विज्ञापन


मगर हलके में भारी विरोध के चलते जब शिअद ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो ऐन वक्त पर उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था लेकिन भाजपा ने वंदना सांगवाल को अपना उम्मीदवार बना दिया। शुक्रवार को पू्र्व विधायक घुड़ियाना ने फिर से शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया। घुड़ियाना ने कहा कि पार्टी संरक्षक स्व. बीबी सुरेंद्र कौर बादल उनकी राजनीतिक गुरु थीं और उनके प्यार व स्नेह को देख वे अकाली दल में लौटे हैं।
विज्ञापन

 
अकाली नेता हरदेव सिंह मेघ भाजपा में शामिल
शिरोमणि अकाली दल से टिकट काटने के बाद अकाली नेता हरदेव सिंह गोबिंदगढ़ शुक्रवार को समर्थकों समेत अकाली दल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। उनके निवास स्थान पर पहुंचे केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सिरोपा भेंटकर पार्टी में आने पर उनका स्वागत किया। गांव गोबिंदगढ़ में हरदेव सिंह मेघ के निवास पर शेखावत ने कहा कि हरदेव सिंह मेघ अपने सम्मान को बचाने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं, क्योंकि अकाली दल ने इनकी व्यक्तिगत आस्था से दुर्व्यवहार किया है लेकिन भाजपा में इन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गांव और गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी वादों को पूरा किया है। उसमें चाहे अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण हो या फिर जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना हो। उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी और बल्लूआना हलके का एक-एक वोट केंद्र में नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed