{"_id":"5d6ec2328ebc3e017b4bdecd","slug":"former-mla-babu-devidas-passes-away-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः सोनीपत सीट से तीन बार विधायक रहे बाबू देवीदास का गुजरात में निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः सोनीपत सीट से तीन बार विधायक रहे बाबू देवीदास का गुजरात में निधन
Wed, 04 Sep 2019 01:14 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 04 Sep 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक बाबू देवीदास
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक बाबू देवीदास का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन और सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने शोक जताया। सोनीपत हलके से लगातार तीन बार विधायक रह चुके बाबू देवीदास का मंगलवार को गुजरात के सूरत शहर में निधन हुआ।
विज्ञापन
वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और पिछले करीब छह महीने से वेंटीलेटर पर थे। बाबू देवीदास इमरजेंसी के बाद पहली बार 1977 में सोनीपत से विधायक बने थे। इसके बाद 1982 व 1987 में भी सोनीपत से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
पिछले तकरीबन पांच साल पहले इनका परिवार सोनीपत से कारोबार के सिलसिले में सूरत शिफ्ट हो गया था। पूर्व विधायक के निधन पर शिवा शिक्षा सदन के प्रबंधक वीरेंद्र बंसल ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक के निधन के चलते शिवा शिक्षा सदन में बुधवार को अवकाश रहेगा।
विज्ञापन