{"_id":"6719722525cba1aa84045714","slug":"former-mla-arrested-for-supplying-drugs-chandigarh-news-c-16-1-pkl1085-547592-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: डिजीटल के लिए...\nपूर्व विधायक नशा सप्लाई करती अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: डिजीटल के लिए... पूर्व विधायक नशा सप्लाई करती अरेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100 ग्राम हेरोइन बरामद, साथ में सप्लाई करने आया भतीजा भी गिरफ्तार
चंडीगढ़। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने फिरोजपुर रुरल से पूर्व एमएलए सतकार कौर गहरी को खरड़ के बूथ वाला चाैक के पास से हेरोइन तस्करी करते हुए दबोचा है। पूर्व विधायक सतकौर कौर 2017 से 2022 तक फिरोजपुर ग्रामीण से कांग्रेस की विधायक थीं।
आईजीपी हेडक्वार्टर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि कुछ दिनों पहले एक युवक मोहाली के एसटीएफ थाने में शिकायत देने के लिए पहुंचा था। युवक ने आरोप लगाया था कि एक महिला दबाव बनाकर नशा तस्करी करा रही है। वह खुद भी नशा करता था। युवक ने एसटीएफ को महिला की कुछ कॉल रिकॉर्डिंग भी दी थी। इस पर पुलिस ने आरोपी महिला पूर्व एमएलए सतकार कौर को ट्रैप लगाकर गिरफ्तार कर लिया।
एएनटीएफ ने शिकायतकर्ता से काॅल करवाकर ही पूर्व विधायक से ड्रग्स मंगवाई। जैसे ही पूर्व विधायक भतीजे जसकीरत के साथ ड्रग्स देने पहुंची तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जसकीरत ने भागने की फिराक में एक पुलिसकर्मी के पैर पर कार भी चढ़ा दी। गिरफ्तारी के बाद पूर्व विधायक के आवास की तलाश ली गई तो 28 ग्राम चिट्टा, 1.56 लाख रुपये नकदी और कुछ गहने भी बरामद हुए हैं। एसटीएफ थाने में एनडीपीएस की धाराओं के तहत पूर्व एमएलए सतकार कौर और उसके भतीजे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
नंबर प्लेट बदलकर करते थे तस्करी
आईजीपी हेडक्वार्टर डॉ. गिल ने बताया कि पूर्व विधायक के घर से चार लग्जरी गाड़ियां भी बरामद हुई हैं, उसमें बीएमडब्ल्यू, फॉर्च्यूनर, वर्ना और शेवर्ले कार शामिल हैं। इसके अलावा माैके से पांच कारों की नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं, जो कि हरियाणा और दिल्ली के नंबर की हैं। इससे साबित होता है कि आरोपी नंबर प्लेट बदलकर तस्करी की वारदात करते थे।