फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former ministers Nirmal Singh and Chitra Sarwara join Congress

Haryana: पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और चित्रा सरवारा कांग्रेस में शामिल, बोले- दोबारा परिवार में आकर बेहद खुश

Fri, 05 Jan 2024 09:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 Jan 2024 09:30 PM IST
सार

पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा ने घर वापसी कर ली है। आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दोनों ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। 

विज्ञापन
Former ministers Nirmal Singh and Chitra Sarwara join Congress
निर्मल सिंह और चित्रा सरवारा ने कांग्रेस की ज्वाइन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी छोड़ चुके अंबाला से पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा ने शुक्रवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में हुए कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान एवं सांसद दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। इसके बाद दोनों नेताओं की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कराई गई। कांग्रेस में शामिल होने के बाद निर्मल सिंह का कहना है कि उनके अंदर कांग्रेस बसती है और वह दोबारा से अपने परिवार में आकर बेहद खुश हैं।

विज्ञापन


प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया ने कहा कि निर्मल सिंह कांग्रेस के पुराने सिपाही हैं, उनके डीएनए में कांग्रेस है। ये दिल से, विचारधारा से कभी भी पार्टी से अलग नहीं हुए यही कारण है कि निर्मल सिंह की पार्टी में वापसी के लिए कांग्रेस हाईकमान ने पूरा आशीर्वाद दिया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कभी दो भाई बिछड़ जाते हैं और फिर मिलते हैं तो जितनी खुशी होती है, उतनी ही आज हो रही है।

विज्ञापन

ये भी हुए शामिल

निर्मल सिंह के साथ आप पार्टी के कुल 256 पार्टी पदाधिकारी और अन्य समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इनमें 4 जिला पार्षद, 2 पूर्व जिला पार्षद, 1 ब्लॉक समिति के सदस्य, 19 सरपंच, 103 पूर्व सरपंच, 4 कोआपरेटिव सोसायटी चेयरमैन और मार्केट कमेटी चेयरमैन, 12 पूर्व निगम पार्षद, 7 प्रदेश पदाधिकारी, 7 लोकसभा क्षेत्र पदाधिकारी, जिलों के 77 पदाधिकारी, सर्कल के 36 पदाधिकारी, वार्ड एवं गांवों के 129 पदाधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब अशोक तंवर को लेकर भी अटकलें

पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के बाद आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रचार समिति के अध्यक्ष अशोक तंवर को लेकर भी अब अटकलें लगाई जा रही हैं। अशोक तंवर ने पिछली तीन बैठकों में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले उनके भी पार्टी बदलने की चर्चाएं गर्म हैं। हालांकि, आप के राष्ट्रीय संगठन संदीप पाठक ने कहा है कि बैठक में हिस्सा नहीं लेने का कोई निजी कारण हो सकता है। पार्टी के साथ वही लोग चल सकते हैं, जो संघर्षशील हैं। बता दें कि अशोक तंवर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भी रहें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed