फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former minister Vijay Inder Singla reached the High Court

Punjab News: पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला पहुंचे हाईकोर्ट, FIR रद्द करने की मांग की

Tue, 14 Feb 2023 07:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 Feb 2023 07:51 PM IST
सार

याचिकाकर्ता का पक्ष सुनने के बाद हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही इस मामले में संगरूर की अदालत में चल रहे ट्रायल पर भी रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Former minister Vijay Inder Singla reached the High Court
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला ने संगरूर में डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के उलंघन को लेकर दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की शरण ली है। हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार व अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। साथ ही संगरूर की ट्रायल कोर्ट में केस की सुनवाई पर भी रोक लगा दी है।

विज्ञापन


सिंगला के खिलाफ कोविड नियमों को तोड़ने का आरोप था और इसी आरोप में संगरूर पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। आरोप के अनुसार संगरूर में एक राजनीतिक रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली का वह हिस्सा बने थे और इस दौरान कोविड निमयों का पूरी तरह से उल्लंघन किया गया था। इसके साथ यह भी आरोप है कि जो रैली आयोजित की गई थी उसके लिए किसी से अनुमति तक नहीं ली गई थी। इसी मामले में अब सिंगला ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए इस एफआईआर को रद्द करने की मांग की है। 
विज्ञापन


याचिकाकर्ता का पक्ष सुनने के बाद हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही इस मामले में संगरूर की अदालत में चल रहे ट्रायल पर भी रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed