फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former minister Manish Grover said people accepted guarantee of PM Modi

Haryana News: पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर बोले- लोगों ने मोदी की गारंटी मानी, नायब सैनी ने कहा- यह जीत ऐतिहासिक

Sun, 03 Dec 2023 01:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 Dec 2023 01:17 PM IST
सार

कलानौर खंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान पहली प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि देश की जनता ने राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को माना है जबकि राहुल गांधी व कांग्रेस की गारंटी को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
Former minister Manish Grover said people accepted guarantee of PM Modi
जीत की खुशी मनाते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मध्य प्रदेश, राजस्थान व छतीसगढ़ में भाजपा जीत की तरफ बढ़ रही है। राजस्थान की तिजारा सीट से मस्तनाथ मठ के महंत एवं अलवर से सांसद बाबा बालकनाथ आगे चल रहे हैं। भाजपा के प्रदेश कार्यालय व मस्तनाथ मठ में जश्न की तैयारियां चल रही हैं। 

विज्ञापन


कलानौर खंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान पहली प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि देश की जनता ने राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को माना है जबकि राहुल गांधी व कांग्रेस की गारंटी को खारिज कर दिया। 

विज्ञापन

Former minister Manish Grover said people accepted guarantee of PM Modi
मनीष ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला

ग्रोवर ने कहा कि 2024 में भी प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। जबकि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल तीसरी बार मुख्यमंत्री आवास में दिवाली मनाएंगे। 


उन्होंने कहा कि वे तीन दिन से कलानौर खंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लोगों के बीच में हैं। लोगों से एक ही सवाल कर रह रहे हैं, आपको देश का प्रधानमंत्री मोदी चाहिए या राहुल चाहिए। लोगों का एक ही जवाब है कि मोदी ही चाहिए।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- यह जीत ऐतिहासिक

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने तीन राज्यों की जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का परिणाम आया है। प्रधानमंत्री ने गरीब, किसान, महिला और युवाओं के उत्थान से देश के उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया है। नायब सैनी ने कहा कि देश के लोग प्रधानमंत्री मोदी से प्यार करते हैं। साढ़े नौ साल की योजनाओं से हर वर्ग को लाभ हुआ है। यही वजह है कि 2024 में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी।

उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल जबरदस्त काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री 100 रुपये भेजते हैं तो मनोहर लाल सवा सौ कर विकास कार्यों पर खर्च करते हैं। मनोहर लाल ने कांग्रेस राज के लीकेज को बंद किया और जनकल्याण कर रहे हैं। इस दौरान नायब सैनी ने बेरी में माता भीमेश्वरी देवी का आशीर्वाद लिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed