{"_id":"5d5a76538ebc3e89a268c735","slug":"former-haryana-chief-minister-congress-leader-bhupinder-singh-hooda-menifesto","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विस चुनावः हुड्डा ने चली सियासी चाल, महापरिवर्तन रैली के मंच से जारी किया घोषणा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विस चुनावः हुड्डा ने चली सियासी चाल, महापरिवर्तन रैली के मंच से जारी किया घोषणा पत्र
Mon, 19 Aug 2019 03:45 PM IST
खुशबू गोयल
विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, रोहतक
विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, रोहतक
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 19 Aug 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक की महापरिवर्तन रैली के मंच से अपनी सियासी चाल चल दी है। उनका पूरा फोकस नान जाट वोटर से हैं, जो 2014 से भाजपा के पाले में माना जा रहा है। हुड्डा ने कांग्रेस से किनारा करने या न करने का फैसला लेने से पहले रैली के मंच से घोषणा की कि, वे सत्ता में आए तो चार उप मुख्यमंत्री बनाएंगे। इसमें एक ब्राह्मण समुदाय से, दूसरा पिछड़ा वर्ग, तीसरा दलित समुदाय और चौथे के बारे में समय के हिसाब से फैसला लेंगे। साथ ही समुदाय के हिसाब से विधानसभा की टिकट दी जाएंगी।
मंच से पूर्व सीएम ने कहा कि सत्ता में आते ही अपराधियों का सफाया करेंगे। किसान और भूमिहीन किसानों का कर्जा माफ होगा। नीति बनाकर लघु उद्योगों की स्थापना होगी, ताकि रोजगार मिल सके। आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर और मिड-डे मील वर्कर को सरकारी कर्मचारियों का दर्जा मिलेगा। सातवां वेतन आयोग लागू किया जायेगा। प्रदेश के कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान दिया जायेगा। पुरानी बुढ़ापा पेंशन योजना बहाल होगी। हाल में ग्रुप-डी में जो भर्तियां हुई हैं उनमें उच्च शिक्षित कर्मचारियों को उनकी योग्यतानुसार ग्रुप-सी में समायोजित किया जायेगा।
डेली वेजेज मजदूरों की मजदूरी में इजाफा होगा। गरीब महिलाओं के खाते में हर महीने 2000 रुपया, गरीब गृहणियों को 2000 रुपये महीना घर बैठे मिलेंगे। बीपीएल परिवारों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। कन्या विवाह शगुन 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये होगा। गरीब व्यक्ति को 2 रुपये किलो चावल और 2 रुपये किलो गेहूं मिलेगा।

किसानों के फसल बीमा योजना की किश्त सरकार भरेगी। बिजली फुल और रेट आधा होगा। हर परिवार में एक नौकरी मिलेगी और यदि नौकरी नहीं मिली तो पोस्ट ग्रेजुएट को 10 हजार रुपये महीना और ग्रेजुएट को 7000 महीना बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। 50 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती होगी। आंध्र प्रदेश की तर्ज पर कानून बनाया जायेगा, ताकि 75 प्रतिशत नौकरी हरियाणा के युवकों को मिले। बुढ़ापा पेंशन महीने में 5 हजार रुपये महीना दी जायेगी।
जो बीपीएल परिवार बच गये हैं उनको 100-100 गज के प्लाट मुफ्त मिलेंगे। गरीबों के लिये 4 लाख घर बनवाये जायेंगे। गरीब छात्रों को पहली कक्षा से 8वीं तक 500 रुपया, 9वीं से 12वीं तक 1200 रुपया महीना वजीफा मिलेगा। शहरों में हाउस टैक्स खत्म किया जायेगा और सेक्टरों की इन्हांसमेंट खत्म होगी। दिल्ली की तर्ज पर महिलाओं को हरियाणा रोडवेज में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। शहीदों के लिये नयी नीति बनायी जायेगी।
आखिर में बोले, उसूलों पर आंच आए तो टकराना भी जरूरी है
पूर्व सीएम ने मंच से कहा कि आंध्र प्रदेश की तर्ज पर प्रदेश में भी चार उप मुख्यमंत्री होंगे। इसमें एक पिछड़ा वर्ग से, एक दलित वर्ग से, एक ब्राह्मण और एक अन्य समुदायों से होगा। जनसंख्या के हिसाब से विस चुनाव की टिकट दी जाएंगी। उन्होंने विधायक रघुबीर सिंह कादयान द्वारा रखे गये प्रस्ताव के जवाब में कहा कि बेशक प्रस्ताव में उन्हें राजनीतिक फैसला लेने के लिये अधिकृत कर दिया है, पर वे अकेले फैसला नहीं ले सकते। फैसला चंडीगढ़ में 25 सदस्यीय कमेटी करेगी। इसमें 13 मौजूदा विधायक व 12 अन्य साथी शामिल होंगे। अंत में उन्होंने अपनी बात इस अंदाज में पूरी की - उसूलों पर आंच आये तो टकराना जरुरी है, जिंदा हैं तो जिंदा नजर आना जरूरी है।