{"_id":"68ff9203a163852ecc0fd8a3","slug":"former-dig-bhullar-and-several-ips-officers-are-also-on-the-radar-chandigarh-news-c-16-pkl1079-855348-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पूर्व डीआईजी भुल्लर के साथ कई \nआईपीएस अधिकारी भी रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पूर्व डीआईजी भुल्लर के साथ कई आईपीएस अधिकारी भी रडार पर
विज्ञापन
-बिचौलिये कृष्णू शारदा का 12 दिन का मांगा रिमांड
-- -
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ दर्ज रिश्वत मामले में कई आईपीएस अधिकारी भी रडार पर हैं। सोमवार को सीबीआई ने विशेष अदालत में बिचौलिये कृष्णू शारदा का 12 दिनों का रिमांड मांगते हुए अर्जी दाखिल की है जिस पर मंगलवार को सुनवाई होगी। रिमांड हासिल करने के बाद सीबीआई आरोपी कृष्णू से अधिकारियों से कनेक्शन की जांच करेगी। इसमें पता लगाया जाएगा कि कृष्णू किस किस अधिकारी के संपर्क में था। पूछताछ की जाएगी कि आखिर और किस किस आईपीएस अधिकारी के इशारे पर अवैध वसूली का खेल चल रहा था।
सीबीआई ने 16 अक्तूबर को डीआईजी भुल्लर और कृष्णू शारदा को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि अगले ही दिन दोनों को न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया गया था। तब सीबीआई ने रिमांड नहीं मांगा था लेकिन जांच के बाद एजेंसी को कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क में कई और पुलिस अधिकारी व कुछ राजनीतिक संपर्क भी जुड़े हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार बिचौलिया कृष्णू शारदा न केवल डीआईजी भुल्लर बल्कि अन्य अधिकारियों और नेताओं के लिए भी वसूली का काम करता था। सीबीआई अब उसी कड़ी को खंगालेगी। इसके चलते अदालत से लंबा रिमांड मांगा है ताकि पूछताछ में पूरी साजिश का खुलासा हो सके।