फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former DGP of Punjab SarabDeep Singh Virk join BJP 

पंजाब विधानसभा चुनाव: पूर्व डीजीपी सर्बदीप सिंह विर्क और अकाली नेता सरबजीत मक्कड़ भाजपा में शामिल 

Fri, 03 Dec 2021 04:07 PM IST
निवेदिता वर्मा पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 03 Dec 2021 04:07 PM IST
सार

पंजाब की कई जानी मानी हस्तियां पिछले कुछ दिनों में भाजपा में शामिल हुई हैं और अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कुछ और के इसमें शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Former DGP of Punjab SarabDeep Singh Virk join BJP 
भाजपा में शामिल हुए कई बड़े चेहरे। - फोटो : twitter @BJP4Punjab

विस्तार

पद्मश्री से सम्मानित पंजाब के पूर्व डीजीपी एसएस विर्क (सर्बदीप सिंह) समेत शिअद के पांच नेता भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व की उपस्थिति में सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। केंद्रीय मंत्री और पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने सभी को सिरोपा पहनाकर स्वागत किया।

विज्ञापन


दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा के बाद भाजपा की सदस्यता लेने वालों में पद्मश्री पूर्व डीजीपी एसएस विर्क, सुखबीर सिंह बादल के बेहद करीबी पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ (जालंधर), पूर्व मंत्री व चार बार विधायक रहे स्व. जत्थेदार हरी सिंह जीरा के पारिवारिक सदस्य व कोऑपरेटिव बैंक के दो बार चेयरमैन रहे अवतार सिंह जीरा (फिरोजपुर), फतेहगढ़ साहिब से यूथ अकाली दल में 18 साल तक जिला अध्यक्ष रहे व पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व सुखबीर सिंह बादल के बेहद करीबी रहे गुरप्रीत सिंह भट्टी (खन्ना), कीनिया से देश सेवा के लिए लौटे विश्व-विख्यात स्टील इंडस्ट्रियलिस्ट हरचरण सिंह रनौता (लुधियाना) शामिल हैं। 
विज्ञापन


अमृतसर दक्षिणी से पूर्व विधायक प्रिथीपाल सिंह के पोते अमरजीत सिंह ओसाहन (अमृतसर), क्रिकेटर मनप्रीत सिंह (चंडीगढ़), उद्योगपति रवनीत सिंह मेडी, लुधियाना व मंडी गोबिंदगढ़ के ट्रांसपोर्टर सुरिंदर सिंह बिरदी, उद्योगपति हरविंदर सिंह भांबरी, सरकारी ठेकेदार व किसान नरिंदर कुमार (लुधियाना), पंजाब सरकार के अधीन मलौट में करीब 36 साल सेवा निभा चुके रिटायर्ड सचिव मार्केट कमेटी जगरूप सिंह भाजपा में शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed