{"_id":"663afd36b88fcec15606cef8","slug":"former-deputy-mayor-of-amritsar-avinash-jolly-joined-bjp-2024-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: पूर्व डिप्टी मेयर अविनाश जॉली भाजपा में शामिल, कल दिया था आम आदमी पार्टी से इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: पूर्व डिप्टी मेयर अविनाश जॉली भाजपा में शामिल, कल दिया था आम आदमी पार्टी से इस्तीफा
Wed, 08 May 2024 09:50 AM IST
निवेदिता वर्मा
एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 08 May 2024 09:50 AM IST
सार
अमृतसर के पूर्व डिप्टी मेयर अविनाश जॉली भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कल अमृतसर में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
अमृतसर के पूर्व डिप्टी मेयर अविनाश जॉली भाजपा में शामिल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के पूर्व डिप्टी मेयर अविनाश जॉली भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कल अमृतसर में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
#WATCH अमृतसर के पूर्व डिप्टी मेयर अविनाश जॉली ने कल अमृतसर में आप से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए। pic.twitter.com/A140MVe5Yz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2024
वहीं वर्ष 2017 में आम आदमी पार्टी के अटारी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार रहे जसविंदर सिंह जहांगीर भी अपने कई सहयोगियों के साथ महासचिव भाजपा पंजाब परमिंदर सिंह बराड़ की प्रेरणा पर भाजपा परिवार में शामिल हुए। इस अवसर पर तरनजीत सिंह संधू एवं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नरिंदर सिंह रैना समेत विभिन्न नेता मौजूद थे। जिनका खन्ना स्मारक पर स्थानीय भाजपा नेतृत्व ने स्वागत और सम्मानित किया।
राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरेंद्र रैना ने कहा कि जहांगीर जैसे मेहनती लोगों को पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा। हमारी पार्टी एक विचारधारा या कैडर बेस पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जहां आम कार्यकर्ता की बात सुनी जाती है। एक सामान्य कार्यकर्ता यह सपना देख सकता है कि वह राज्य का मंत्री, मुख्यमंत्री से लेकर देश का प्रधानमंत्री तक बन सकता है। केवल भारतीय जनता पार्टी में ही सपने देख सकते हैं। बाकी पार्टियां के कार्यकर्ता तो सपने में भी नहीं सोच सकते।