{"_id":"67cf0812aba2e77142028aa4","slug":"former-cricketer-virender-sehwag-brother-gets-bail-in-cheque-bounce-case-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरेंद्र सहवाग के भाई को जमानत: चंडीगढ़ पुलिस ने किया था गिरफ्तार, 8 दिन जेल में रहा विनोद सहवाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरेंद्र सहवाग के भाई को जमानत: चंडीगढ़ पुलिस ने किया था गिरफ्तार, 8 दिन जेल में रहा विनोद सहवाग
Mon, 10 Mar 2025 09:11 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 10 Mar 2025 09:11 PM IST
सार
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के भाई विनोद सहवाग को बीते सप्ताह चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। विनोद सहवाग को आठ दिन बाद जिला अदालत से जमानत मिली है।
विज्ञापन
सहवाग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के भाई विनोद सहवाग को चेक बाउंस के मामले में जिला कोर्ट से जमानत मिल गई है। आरोपी को सात करोड़ के चेक बाउंस मामले में बीते सप्ताह मनीमाजरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। करीब आठ दिन से आरोपी बुड़ैल जेल में बंद था।
विज्ञापन
इस मामले में हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित श्री नैना प्लास्टिक कंपनी को दिल्ली की जाल्टा कंपनी ने 2017 में कुछ मैटीरियल सप्लाई करने का ऑर्डर दिया था, जिसकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन
कंपनी ने इसके एवज में जून 2018 को सात करोड़ के चेक दिए थे। लेकिन जब यह चेक खातों में लगाए गए तो वे बाउंस हो गए। इसके बाद कंपनी ने वर्ष 2018 में तीन डायरेक्टर्स विनोद सहवाग, विष्णु मित्तल और सुधीर मल्होत्रा के खिलाफ चेक बाउंस का केस फाइल कर दिया, लेकिन आरोपी पक्ष कभी कोर्ट में पेश नहीं हुए। सितंबर 2023 में कोर्ट ने तीनों डायरेक्टर्स को पीओ करार देते हुए इनके खिलाफ मनीमाजरा थाने में केस दर्ज करवाया था। 1 मार्च को आरोपी विनोद सहवाग को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन