फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former cricketer Brett Lee reached in Karnal of Haryana

ब्रेटली ने बेटे से जुड़ा सुनाया दर्द भरा वाकया, उसके बाद से कर रहे ये दिल जीतने वाला काम

Thu, 14 Nov 2019 04:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Nov 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
Former cricketer Brett Lee reached in Karnal of Haryana
करनाल पहुंचे ब्रेट ली। - फोटो : अमर उजाला

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी ब्रेट ली ने कहा कि दुनियाभर में बहरेपन की समस्या बढ़ती जा रही है। मेरा मानना है कि जिंदगी की आवाजें सुनने का अधिकार हर व्यक्ति को मिलना चाहिए। इस दुनिया में किसी भी व्यक्ति का बिना आवाज सुने रहना बहुत दुखदायक है। इस समस्या को सुलझाने के लिए यूनिवर्सल न्यू बॉर्न हियरिंग स्क्रीनिंग(यूएनएचएस) काफी मददगार साबित हो सकता है। 

विज्ञापन


बाल चिकित्सा विशेषज्ञ और आईएमए जैसे संस्थान बहरेपन की समस्या पर इलाजों के प्रति जागरूकता बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, हर पैरेसेंट्स को इसके प्रति जागरूक होना होगा और समय पर बीमारी को पहचानकर उसका इलाज कराना होगा। आज भारत समेत हर शहर में इस प्रकार की बीमारी का इलाज संभव है। ब्रेटली होटल नूर महल में यूनिवर्सल न्यू-बॉर्न हियरिंग स्क्रीनिंग (यूएनएचएस) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


इससे पहले, मीडिया से बातचीत में ब्रेटली ने इस संस्था से जुड़ने के बारे में बताया कि एक बार उनके बेटे को हादसे के कारण सुनने में दिक्कत हो गई थी। हालांकि, समय पर चेकअप और डॉक्टरों की मदद से वह पूरी तरह ठीक हो गया था, लेकिन इस दौरान हमें कई तकलीफें उठानी पड़ीं। बस यही से वे गूंगे-बहरे बच्चों के लिए काम करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने सुनने की क्षमता में समस्या से पीड़ित बच्चों की जांच और इलाज के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यूएसए, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और यूके जैसे देशों में यूएनएचएस का काफी प्रसार हो चुका है, लेकिन भारत में अभी भी नवजात शिशुओं के लिए जांच कार्यक्रम नहीं बना है।

ब्रेट ली ने कहा कि भारत में केरल यह एकमात्र राज्य है जहां सभी सरकारी अस्पतालों में यूएनएसएच को 98 प्रतिशत सफलता मिली है। केरल सोशल सिक्युरिटी मिशन ने ऐसा सॉफ्टवेयर विकसित किया है, जिसमें जिन नवजात शिशुओं की जांच की जाती है, उनकी जानकारी जमा की जाती है। 

केरल के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और राजस्थान में भी कॉक्लियर इम्प्लांट (सीआई) प्रोग्राम चलाया जाता है। इस मौके पर करनाल मेडिकल सेंटर के ईएनटी कंसल्टेंट सर्जन डॉ. संजय खन्ना, आईएमए प्रेसिडेंट डॉ. इकबाल सिंह और सेक्रेटरी डॉ. तेजिंदर खन्ना ने भी हरियाणा और पड़ोसी क्षेत्र में लोगों की सुनने की क्षमता बरकरार रखे जाने के विषय पर अपने विचार प्रकट किए।

जन्म से ही चेक हो सुनने की क्षमता

दुनियाभर में बहरेपन की समस्या से पीड़ित 466 मिलियन लोगों में से 34 मिलियन बच्चे हैं। सभी नवजात शिशुओं की सुनने की क्षमता की जांच जन्म के समय ही की जाए, यह सुनिश्चित करना यूएनएसएच का उद्देश्य है।

डॉ. संजय खन्ना ने बताया, हरियाणा में 11 लाख से ज्यादा लोग बहरेपन की किसी न किसी समस्या से पीड़ित हैं और यह संख्या बढ़ती जा रही है। इसे रोकने के लिए हरियाणा में यूनिवर्सल न्यूबॉर्न हियरिंग स्क्रीनिंग (यूएनएचएस) प्रोग्राम की तुरंत जरूरत है। 

बचपन में थी दिक्कत, इंप्लांट के बाद अब खुद बनेगा सर्जन
प्यांशु जिंदल मुक्तसर का निवासी कॉक्लियर इम्प्लांट रेसिपियंट है। अपने अनुभवों को सभी के साथ साझा करते हुए उसने बताया कि कैसे कॉक्लियर इंप्लांट ने उसकी जिंदगी बदल दी। जब वह चार साल का था तो आपरेशन कराया था, अब बिलकुल सामान्य है।

प्यांशु के धैर्य और संकल्प को सुनने की क्षमता का उपहार मिला और फिर उसने वह सब कर दिखाया जो किसी भी बहरे व्यक्ति के लिए असंभव माना जाता है। प्यांशु ने बताया कि वह अब एमएमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है और भविष्य में एक ईएनटी सर्जन बनना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed