फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Congress MLA from Zira Kulbir Singh Zira got bail

Punjab: पूर्व विधायक कुलबीर जीरा को जमानत; रोपड़ जेल से रिहाई पर संशय, पुलिस ने केस में नई धारा जोड़ी

Thu, 19 Oct 2023 02:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 Oct 2023 02:04 PM IST
सार

17 अक्तूबर को सुबह पांच बजे जीरा पुलिस ने कुलबीर सिंह जीरा को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें जीरा की लोअर कोर्ट में पेश कर पहले फिरोजपुर जेल में भेजा गया। वहां बंद कुख्यात आंतकी और गैंगस्टरों से जान का खतरा होने के चलते जीरा को रोपड़ की जेल में शिफ्ट किया गया था।

विज्ञापन
Former Congress MLA from Zira Kulbir Singh Zira got bail
पूर्व विधायक कुलबीर जीरा गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के मामले में रूपनगर जेल में बंद जीरा के पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा को जमानत मिल गई है। हालांकि उनकी रिहाई फिलहाल टलती नजर आ रही है। जीरा को गुरुवार को रूपनगर से रिहा किया जाना था लेकिन जेल में जीरा से मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने कहा कि कुलबीर जीरा को मामले में नई धारा जोड़कर दोबारा हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन


चन्नी ने कहा कि कुलबीर जीरा को अब 7/51 के मामले में बंदी बनाया गया है, जिसके कारण जीरा की रिहाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं तथा फिलहाल रिहाई स्थगित हो सकती है। इस मामले में स्थानीय एसडीएम अदालत ने बेल नहीं दी। ऐसे में अब जीरा के समर्थक पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जमानत के लिए अपील लगाने गए हैं।
विज्ञापन


चन्नी ने लगाया आरोप
पूर्व सीएम चन्नी ने आरोप लगाया कि कुलबीर जीरा को जेल में परेशान किया जा रहा है। जेल अधिकारी भी सरकार से डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इंकलाब के नारे के साथ सत्ता हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी आज प्रदर्शनकारियों को पीट रही है और जेल में डाल रही है। चन्नी ने कहा कि भले ही कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ता को जेल में डाल दो, फिर भी कांग्रेस बदमाशी के खिलाफ डटकर खड़ी रहेगी। उनके साथ कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सिंह, परगट सिंह और लाडी शेरोवालिया भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder in Patiala: पटियाला में रिटायर्ड बैंक मैनेजर की चाकू मारकर हत्या, सुबह सैर करने निकले थे

बीडीपीओ दफ्तर के बाहर दिया था धरना
कुछ दिन पहले कुलबीर जीरा बीडीपीओ जीरा दफ्तर के समक्ष सरपंचों की मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। धरना देते दौरान वह बीडीपीओ दफ्तर के अंदर घुस गए थे जिससे वहां सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। 

बीडीपीओ जीरा की शिकायत पर थाना सिटी जीरा पुलिस ने कुलबीर सिंह जीरा समेत 80 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 17 अक्तूबर को सुबह पांच बजे जीरा पुलिस ने कुलबीर सिंह जीरा को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें जीरा की लोअर कोर्ट में पेश कर पहले फिरोजपुर जेल में भेजा गया। वहां बंद कुख्यात आंतकी और गैंगस्टरों से जान का खतरा होने के चलते जीरा को रोपड़ की जेल में शिफ्ट किया गया था।
 

रोपड़ जेल शिफ्ट किए जाने के दौरान कुलबीर जीरा ने मीडिया से कहा था कि आप विधायक नरेश कटारिया व उनके समर्थक फर्जी सर्टिफिकेट तैयार कर गांव में रिहायशी प्लांट बांट रहे हैं। इस मुद्दे को उजागर करने के लिए जीरा के बीडीपीओ दफ्तर के समक्ष धरना दिया था। मंगलवार को कुलबीर सिंह मीडिया के सामने जीरा हलके के आप विधायक नरेश कटारिया व पुलिस की ओर से किए जा रहे गलत कार्यों की पोल खोलने वाले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed