{"_id":"68dfbaed5c3389b3c30086cf","slug":"former-cm-hooda-granted-official-recognition-as-leader-of-the-opposition-haryana-legislative-assembly-secreta-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पूर्व सीएम हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता, हरियाणा विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पूर्व सीएम हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता, हरियाणा विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी
Fri, 03 Oct 2025 05:30 PM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 03 Oct 2025 05:30 PM IST
सार
हरियाणा विधानसभा सचिवालय के सचिव राजीव प्रसाद की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इस संबंध में सूचना हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजनीतिक व संसदीय कार्य विभाग) समेत सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और लेखा परीक्षकों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री
- फोटो : ANI
विस्तार
हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद आखिरकार तय हो गया है। हरियाणा विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को 15वीं विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष मान्यता दी है। यह आदेश विधानसभा अध्यक्ष ने नियम-2, कार्य संचालन एवं व्यवसाय आचरण नियमावली के तहत जारी किया है। अधिसूचना 3 अक्तूबर 2025 से प्रभावी होगी।
विज्ञापन
विधानसभा सचिवालय के सचिव राजीव प्रसाद की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इस संबंध में सूचना हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजनीतिक व संसदीय कार्य विभाग) समेत सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और लेखा परीक्षकों को भेज दी गई है। इसके अलावा अधिसूचना की प्रति सभी विधायकों और मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
इस निर्णय के साथ ही विधानसभा में कांग्रेस को अब आधिकारिक रूप से विपक्ष का नेता मिल गया है। लंबे समय से चल रही चर्चा और खींचतान के बाद हुड्डा को विपक्ष का चेहरा घोषित करने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कांग्रेस खेमे का मानना है कि हुड्डा के नेतृत्व में विधानसभा में विपक्ष और मजबूत होगा और सरकार को जनता से जुड़े मुद्दों पर घेरने की रणनीति को और धार मिलेगी। सूत्रों के मुताबिक अधिसूचना की प्रति हरियाणा सरकार के राजपत्र के विशेष अंक में भी प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन