फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former CM Captain Amarinder Singh and Manish Tiwari Comments on Harish Rawat Statement 

हरीश रावत की नाराजगी: कैप्टन अमरिंदर बोले-जो बोओगे, वही काटोगे, मनीष तिवारी ने भी ली चुटकी

Thu, 23 Dec 2021 11:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 Dec 2021 11:24 AM IST
सार

इस साल के शुरुआत से पंजाब कांग्रेस में मची कलह कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम पद से इस्तीफे पर आकर खत्म हुई थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ खड़े हुए नवजोत सिद्धू को आगे बढ़ाने में सबसे अहम योगदान हरीश रावत का ही था।

विज्ञापन
Former CM Captain Amarinder Singh and Manish Tiwari Comments on Harish Rawat Statement 
हरीश रावत और कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रभारी हरीश रावत के उत्तराखंड चुनाव में संगठन के सहयोग न मिलने के ट्वीट से पंजाब में भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि जो बोओगे वही काटोगे! आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं (यदि कोई हो) हरीश रावत जी। बता दें कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब में सीएम की कुर्सी से हटाने का जिम्मेदार काफी हद तक हरीश रावत को भी माना जाता है। वे नवजोत सिद्धू को संगठन में महत्वपूर्ण ओहदा देने के सबसे पहले हिमायती थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष तिवारी ने हाईकमान पर कसा तंज

वहीं कैप्टन के बाद श्री आनंदपुर साहिब के सांसद मनीष तिवारी ने हरीश रावत के बहाने कांग्रेस हाईकमान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले असम, फिर पंजाब और अब उत्तराखंड, भोग (मृतक की अंतिम रस्म) पूरा ही डालेंगे, कोई कसर न रह जाए। मनीष तिवारी इससे पहले भी हाईकमान को कई बार खरी खरी सुना चुके हैं। वे कैप्टन की कांग्रेस से विदाई और नवजोत सिद्धू के पंजाब कांग्रेस का प्रधान पद संभालने के बाद से कई बार आलाकमान को तल्खी दिखा चुके हैं।

ये लिखा था रावत ने अपने ट्वीट में 

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रभारी हरीश रावत के एक ट्वीट ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया था। रावत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। जिस समुद्र में तैरना है, सत्ता ने वहां कई मगरमच्छ छोड़ रखे हैं। जिनके आदेश पर तैरना है, उनके नुमाइंदे मेरे हाथ-पांव बांध रहे हैं। मन में बहुत बार विचार आ रहा है कि हरीश रावत अब बहुत हो गया, बहुत तैर लिए, अब विश्राम का समय है!'

बड़ी उहापोह की स्थिति में हूं, नया वर्ष शायद रास्ता दिखा दे

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि फिर चुपके से मन के एक कोने से आवाज उठ रही है "न दैन्यं न पलायनम्" बड़ी उहापोह की स्थिति में हूं, नया वर्ष शायद रास्ता दिखा दे। मुझे विश्वास है कि भगवान केदारनाथ जी इस स्थिति में मेरा मार्गदर्शन करेंगे।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed