फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former army officer robbed at knifepoint in broad daylight

पूर्व सैन्यकर्मी से लूट: गली में घेरकर जेब से निकाले पांच हजार, पकड़ने पर पंजाबी में दी धमकी... Video

Tue, 26 Aug 2025 01:25 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़
संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 26 Aug 2025 01:25 AM IST
सार

मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस से रिटायर्ड 75 साल के धर्मपाल पार्क में टहल रहे थे। उनके बेटे ने उन्हें घर देने के लिए पांच हजार रुपये दिए थे। इसके बाद आरोपी ने सुनसान गली में उन्हें लूट लिया। 

विज्ञापन
Former army officer robbed at knifepoint in broad daylight
बुजुर्ग की जेब में हाथ डालता आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

चंडीगढ़ के मनीमाजरा में रविवार दोपहर दिनदहाड़े हुई वारदात ने लोगों में खौफ पैदा कर दिया। बैंक कॉलोनी में 75 वर्षीय पूर्व सेना अधिकारी धर्मपाल को एक युवक ने गली में घेरकर चाकू की नोक पर लूट लिया। 
विज्ञापन


आरोपी ने उनसे पांच हजार रुपये छीने और भाग निकला। हालांकि पूर्व आर्मी अफसर ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया था। बुजुर्ग का साहस देखकर युवक घबरा गया और पंजाबी में धमकी दी बाबे हाथ छोड़ दे, नहीं तो चाकू मार दूंगा। इसके बाद आरोपी हाथ छुड़वाकर फरार हो गया। पीड़ित ने पकड़ने के लिए आवाज भी लगाई लेकिन उस समय कोई आसपास नहीं था।
विज्ञापन


बेटे ने दिए थे पैसे

पीड़ित धर्मपाल के बेटे तरुण ने बताया कि उनके पिता मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस से रिटायर्ड हैं। रविवार दोपहर वे पार्क में टहल रहे थे। तरुण ने बताया कि वह किसी काम से घर से निकले थे। अचानक पिता पार्क के पास पैदल आते हुए मिल गए। उन्होंने पिता को 5 हजार रुपये घर देने के लिए कहा। जैसे ही वह गली के कोने में पहुंचे कि अचानक एक युवक ने उन्हें पकड़ लिया और लूट को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mohali: नयागांव में बरसाती नदी में आया उफान, तेज बहाव में बही जीप; जेसीबी से निकाली... देखें Video

काफी देर से पीछा कर रहा था आरोपी

तरुण ने कहा कि शायद आरोपी ने उन्हें पैसे पकड़ाते हुए देख लिया होगा, जिससे उनके पिता का पीछा करने लगा। आरोपी काफी देर से पीछा करता हुआ आ रहा था। उसने कई बार बुजुर्ग को लूटने की कोशिश की लेकिन जहां-जहां लोग दिखे, वहां वारदात करने से रुक जाता था। पुलिस अब फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी ने पंजाबी भाषा में धमकी दे रहा था। पुलिस का मानना है कि आरोपी मनीमाजरा का निवासी हो सकता है।

शहर में झपटमारों का आतंक

पिछले दिनों सेक्टर-38 में दिनदहाड़े दो महिलाओं की चेन झपट ली गई। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने लुधियाना से चोरी की बाइक इस्तेमाल की थी। वारदात कैमरे में कैद हुईं लेकिन पुलिस अभी तक अपराधियों को पकड़ नहीं सकी। सवाल है कि आखिर कैसे चोरी की बाइक शहर में घूमती रहती है। शहर में 2 हजार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं लेकिन फिर भी अपराधी दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

मनीमाजरा बना अपराधियों का अड्डा

लोगों का आरोप है कि इन दिनों मनीमाजरा में झपटमारी, चोरी और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस अक्सर मामले दर्ज करने से बचती है ताकि आंकड़े न बढ़ें। इसका फायदा अपराधियों को मिलता है और वे खुलेआम वारदात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed