फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Due to heavy rains rainy river in Nayagaon swelled Mohali

Mohali: नयागांव में बरसाती नदी में आया उफान, तेज बहाव में बही जीप; जेसीबी से निकाली... देखें Video

Mon, 25 Aug 2025 12:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 25 Aug 2025 12:48 PM IST
सार

पिछले साल भी बारिश के दिनों में तीन मोटरसाइकिल इन बरसाती नदियों में बह गई थी। गांव कसौली के पूर्व सरपंच सोमनाथ का कहना है कि 24 अगस्त को इस बरसात के तेज पानी में जीप बह गई गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ लेकिन गाड़ी पूरी तरह से टूट गई।

विज्ञापन
Due to heavy rains rainy river in Nayagaon swelled Mohali
पानी के तेज बहाव में बही जीप - फोटो : संवाद

विस्तार

नयागांव के जयंती माजरी के पांच गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण रविवार शाम करीब 6:30 बजे गांव मल्लांपुर से जयंती माजरी की तरफ जाने वाली बरसाती नदी में उफान आ गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


शाम के समय नदी किनारे खड़े लोग अपने घरों को जाने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी चालक नदी किनारे खड़ा था। उसको लोगों ने काफी मना किया वह नदी पार न करे, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। देखते ही देखते जीप नदी के तेज बहाव में बहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




गांव के लोगों ने जेसीबी से जीप को बाहर निकाला। गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। गांव वालों का आरोप है कि लगभग 22 दिन के करीब हो गए हैं। यहां सड़कों पर बने रैंप पुल टूटे हुए हैं। प्रशासन और सरकार आंख मूंद कर बैठी है। 22 दिन से गांव वाले इस मुद्दे को बार-बार उठा रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। ना ही कोई उचित प्रबंध किया है, इस कारण यह हादसे हो रहे हैं। पिछले साल भी बारिश के दिनों में तीन मोटरसाइकिल इन बरसाती नदियों में बह गई थी। गांव कसौली के पूर्व सरपंच सोमनाथ का कहना है कि 24 अगस्त को इस बरसात के तेज पानी में जीप बह गई गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ लेकिन गाड़ी पूरी तरह से टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed