फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Formed a relationship on the pretext of marriage, case registered

Chandigarh News: शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, केस दर्ज

Fri, 29 Sep 2023 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Formed a relationship on the pretext of marriage, case registered
नयागांव। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने युवती से शादी करने से मना कर दिया। इस संबंधी नयागांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान आरिफ निवासी गांव हरवेदी, जिला बिजनौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मनीमाजरा निवासी युवती ने बताया कि वह आरोपी से 2014 में मिली थी। वह उससे दोस्ती करना चाहता था लेकिन वह मना करती रही। कुछ समय बाद वह दुबई चला गया और वहां से उसे मैसेज करता रहा। जब वह 2021 में दुबई से वापस आया तो उसको मिलने के लिए चंडीगढ़ बुलाया। इसके बाद यहां से उसे नयागांव के एक होटल में कमरा बुक करवाकर रोक लिया। यहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। उसके मना करने पर उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद 2022 में भी नयागांव के एक होटल में ले जाकर संबंध बनाए। जब उसने उसे शादी करने की बात कही तो वह उसे जल्द शादी करने का आश्वासन देने लगा। वहीं, अब वह शादी करने से साफ मुकर गया। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed