फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   formation of housing board, politician became member after 15 years

हाउसिंग बोर्ड का गठन, 15 साल बाद नेताओं को मिली जगह

Tue, 01 Sep 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Sep 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
formation of housing board, politician became member after 15 years

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड का सोमवार को नए सिरे से गठन हुआ। इसकी नोटिफिकेशन प्रशासन ने जारी की है। नए बोर्ड में कुल 9 सदस्य हैं जिनमें से छह अधिकारी और तीन सदस्य नॉन आफिशियल हैं।

विज्ञापन


तीनों ही नॉन आफिशियल सदस्य भाजपा नेता हैं। भाजपा के प्रदेश महासचिव प्रेम कौशिक, उपाध्यक्ष रघुवीर अरोड़ा और इकोनोमिक सेल के संयोजक तरसेम गर्ग का नाम इनमें शामिल है। मालूम हो कि ऐसा 15 साल बाद हुआ है जब बोर्ड में राजनीतिज्ञों को भी सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन


जो तीन नॉन आफिशियल सदस्य नियुक्त किए गए हैं वे सभी भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन के करीबी हैं। सूत्रों का कहना है कि टंडन के विरोधी गुट ने भी अपने करीबियों को सदस्य बनाने का प्रयास किया था। नए बोर्ड में जो अधिकारी सदस्य नियुक्त किए गए हैं, उनमें चेयरमैन, डीसी, सीईओ, मुख्य वास्तुकार, चीफ इंजीनियर और सचिव शामिल हैं। गठित होने वाले नए बोर्ड का कार्यकाल 5 साल का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी अहम फैसले बोर्ड ही करता है

शहर में 48 हजार हाउसिंग बोर्ड के मकान हैं। यहां के निवासियों से संबंधित और नए प्रोजेक्ट के संबंध में जो भी फैसले लिए जाते हैं वह बोर्ड की बैठक में सदस्य लेते हैं। हाउसिंग बोर्ड मकानों की वायलेशन को रेगुलर करने के लिए पॉलिसी बना रहा है। इस पॉलिसी पर अंतिम मुहर भी बोर्ड की बैठक में ही लगेगी।


अब समाज कल्याण बोर्ड का चेयरपर्सन होगा नियुक्त

समाज कल्याण बोर्ड के चेयरपर्सन का कार्यकाल भी जल्द पूरा होने वाला है। इस समय पूर्व मेयर कमलेश इस बोर्ड की चेयरपर्सन हैं। इसका कार्यकाल तीन साल का होता है। केंद्र सरकार की ओर से चेयरपर्सन की नियुक्ति की जाती है। यह पद महिला के लिए रिजर्व है। भाजपा की स्थानीय इकाई की ओर से नए चेयरपर्सन के लिए नामों पर चर्चा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed