फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   formar international footballer suv car burnt by scoundrals in chandigarh

पूर्व इंटरनेशनल फुटबालर की SUV फूंकी, CCTV में कैद वारदात

Thu, 03 Nov 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 03 Nov 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
formar international footballer suv car burnt by scoundrals in chandigarh
बदमाशों ने फूंक डाली पूर्व इंटरनेशनल फुटबालर की कार
पूर्व इंटरनेशनल फुटबालर एवं एक्साइज विभाग की एसयूवी में देर रात आग लगा दी गई। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। चंडीगढ़ में सेक्टर 21 में घटना अंजाम दी गई। वहीं आग लगने से खिलाड़ी की कार के साथ खड़ी उसके भाई की कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी में बाइक पर सवार दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेक्टर-21 के मकान नंबर-1080 में रहने वाले इंटरनेशनल फुटबॉल खिलाड़ी व कस्टम एवं सेंट्रल एक्साइज विभाग के सुपरिंटेंडेंट कंवर विनोद ने बताया कि वीरवार तड़के करीब 3.45 बजे पड़ोसियों ने उन्हें उनकी स्कारपियों में आग लगे होने की सूचना दी। उन्होंने घर से बाहर निकल कर देखा तो उनकी स्कार्पियो गाड़ी नंबर सीएच-01 ए क्यू - 5855 और उनके भाई वरिन्द्र सिंह की इंडिगो कार नंबर सीएच-01 एजी - 0306 जल रही थी।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दोनों गाड़ियां पूरी तरह आग से जल चुकी थीं। विनोद के पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक नजर आ रहे हैं। दोनों युवक रात में 3.21 बजे वहां पर आए थे। सीसीटीवी में दिख रहा है कि पहले उन्होंने कुछ दूर पहले अपनी मोटरसाइकिल छोड़ दी और वारदात कर बाइक पर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंवर विनोद की शिकायत पर सेक्टर 19 थाना में मामला दर्ज कर पुलिस  ने छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी की फुटेज दे दी है।  जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed