फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   formar dgp prakash singh meeting with cm khattar, controversy on prakash singh commette report

रिपोर्ट पर विवादों के बीच CM से मिले DGP, ये हुई बातचीत

Wed, 08 Jun 2016 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Jun 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन
formar dgp prakash singh meeting with cm khattar, controversy on prakash singh commette report
जाट हिंसा पर प्रकाश सिंह ने सीएम को रिपोर्ट सौंपते। - फोटो : amar ujala
हरियाणा में प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट पर जारी विवादों के बीच सोमवार को प्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। प्रकाश सिंह इसे शिष्टाचार मुलाकात बता रहे हैं, लेकिन इस बात की चर्चा है कि प्रकाश सिंह हरियाणा के अधिकारियों और नेताओं के बयानों से आहत हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार प्रकाश सिंह ने कुछ देर के लिए सीएम से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राज्य के नए गृह सचिव नियुक्त हुए हैं, इसलिए वे औपचारिक तौर पर उनसे मुलाकात करने आए हैं। हरियाणा सिविल सचिवालय में आधे घंटे से ज्यादा देर तक उनकी रामनिवास के साथ बातचीत हुई।
विज्ञापन


प्रकाश सिंह ने गृह सचिव से कहा है कि रिपोर्ट में इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला को लेकर की गई टिप्पणी को हटावाया जाए। हालांकि इससे पहले गृह सचिव की ओर से प्रदेश के एडवोकेट जनरल को पत्र लिखकर कहा जा चुका है कि वे हाईकोर्ट में सौंपी गई रिपोर्ट की कॉपी को संशोधित करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह सचिव से मुलाकात के बाद मीडिया ने जब उनसे अनिल विज की ओर से रिपोर्ट पर की गई टिप्पणी पर सवाल किया तो प्रकाश सिंह ने कहा ‘अनिल विज ठीक कह रहे हैं। वो तो कोई ... ही होगा, जो यह कहेगा कि मेरी रिपोर्ट गीता या रामायण है। मेरी रिपोर्ट कोई गीता या रामायण नहीं। मैं तो एक साधारण व्यक्ति हूं’।

होम सेक्रेट्री से भी की मुलाकात
प्रकाश सिंह ने सोमवार को हरियाणा के डीजीपी केपी सिंह के साथ गृह सचिव से मुलाकात की। गृह सचिव ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताते हुुए कहा कि जरूरी संशोधन के बाद रिपोर्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। रिपोर्ट में से दुष्यंत चौटाला का नाम हटा दिया गया है।


गृह सचिव ने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन की जांच के लिए गठित प्रकाश सिंह कमेटी रिपोर्ट में सभी जरूरी संशोधन किए जा चुके हैं। इसके बाद संशोधित रिपोर्ट को वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। हाइकोर्ट में रिपोर्ट की संशोधित कॉपी सौंपने के बारे में कहा कि इस संबंध में एडवोकेट जनरल संपर्क कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed