{"_id":"5741af854f1c1bb5156908aa","slug":"formar-dgp-prakash-singh-big-exposure-related-to-haryana-voilence-enquiry-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व DGP बोले, मुझ पर अफसरों को क्लीन चिट देने का दबाव था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व DGP बोले, मुझ पर अफसरों को क्लीन चिट देने का दबाव था
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 May 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
यूपी के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह
- फोटो : amar ujala
हरियाणा में जाट आंदोलन के दौरान हिंसा और उपद्रव की जांच को बनी प्रकाश सिंह कमेटी के अध्यक्ष ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कमेटी के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह का कहना है कि उन पर मामले में दोषी अफसरों और पुलिस वालों को क्लीन चिट देने के लिए दबाव डाला गया था।
प्रकाश सिंह ने बताया कि पूरे कांड में दो एसपी की अहम भूमिका रही। पुलिस वालों की मिलीभगत से ही उपद्रव हुआ। इन दोनों अफसरों ने दंगाइयों को 6 घंटे का वक्त देते हुए कहा था कि इस समय में जो करना चाहते हो, वो करो।
प्रकाश सिंह ने कहा कि उपद्रव को लेकर न केवल लापरवाही बरती गई, बल्कि साजिश भी की गई। पूरा पुलिस अमला और सभी प्रशासनिक अधिकारी हिंसा और उपद्रव के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने रिपोर्ट को सार्वजनिक न किए जाने पर दुख जाहिर किया और बताया कि रिपोर्ट में पांच आईएएस और पांच आईपीएस अफसरों पर अभियोग लगाया गया है। उनके खिलाफ टिप्पणी भी की गई है।
विज्ञापन
प्रकाश सिंह ने कहा कि जांच करने के दौरान मुझ पर कई तरह का दबाव डाला गया, लेकिन इसका प्रभाव मेरी निष्पक्षता पर नहीं पड़ा। मैंने बिल्कुल निष्पक्ष होकर ही रिपोर्ट तैयार की है और रिपोर्ट में जिन-जिन पर आरोप लगे हैं, उन सभी पर कार्रवाई होगी।