फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   formar chief minister balwant singh rajoana on hunger strike in jail

बेअंत सिंह को मारने वाला रोजाआना भूख हड़ताल पर, ये रही वजह

Thu, 03 Nov 2016 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Thu, 03 Nov 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
formar chief minister balwant singh rajoana on hunger strike in jail
बलवंत सिंह राजोआना ने शुरू की भूख हड़ताल
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कत्ल केस में फांसी की सजा पा चुका बलवंत सिंह राजोआना ने जेल में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इसके पीछे बड़ी वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन


जेल से लिखे पत्र के जरिये राजोआना ने यह ऐलान किया है कि यह भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक उसकी फांसी संबंधी पटीशन पर फैसला नहीं आ जाता है या फिर इस फैसले को सुनाने के लिए कोई भी समय सीमा तय नहीं कर दी जाती है।
विज्ञापन


पत्र में राजोआना ने लिखा है कि 1984 में हुए सिख दंगों के कातिलों को 32 सालों के बाद भी गिरफ्तार करके किसी जेल में नहीं भेजा गया। जबकि वह पिछले 21 सालों से जेल में बंद है और देश के हुक्मरानों की ओर से सुनाए जाने वाले फैसले का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजोआना ने पत्र में हड़ताल की ये वजह बताई

formar chief minister balwant singh rajoana on hunger strike in jail
बलवंत सिंह राजोआना ने शुरू की भूख हड़ताल
राजोआना ने पत्र जरिये कहा है कि शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी पर काबिज ओहदेदारों की ओर से किए गए धोखे के कारण केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उसकी सजा के साथ संबंधित फैसला लेने में बिना कोई कारण बताए गैरजरूरी देरी की जा रही है।

जिसके रोष स्वरूप वह आज से भूख हड़ताल शुरू कर रहा है। उसकी यह भूख हड़ताल उसकी फांसी की  फैसला होने तक या इस संबंधी कोई समय सीमा तय होने तक या फिर मरने तक जारी रहेगी।

अगर इस संघर्ष दौरान उसकी मौत हो गई, तो उनकी मौत सिख नौजवानों को देश प्रति अपने फर्जों को पूरा करने का संदेश देगी। इस मौके पर राजोआना ने 1984 में दिल्ली के तख्त पर बैठे तत्कालीन कांग्रेसी हुक्मरानों पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने एक सोची समझी साजिश के तहत सिख कौम को अपनी चालों व जुल्म का शिकार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed