फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Forest festival in Chandigarh 11 thousand saplings planted in Rajindra Park Administrator Gulab chand kataria

चंडीगढ़ में वन महोत्सव: राजिंद्रा पार्क में 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य, प्रशासक गुलाबचंद कटारिया भी पहुंचे

Sat, 05 Jul 2025 09:18 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 05 Jul 2025 09:18 AM IST
सार

चंडीगढ़ में वन महोत्सव: राजिंद्रा पार्क में पौधरोपण करने पहुंचे प्रशासक, कहा-हर सेकंड चार फुटबॉल मैदान जितना पेड़ कट रहे

विज्ञापन
Forest festival in Chandigarh 11 thousand saplings planted in Rajindra Park Administrator Gulab chand kataria
राजिंद्रा पार्क में पाैधरोपण अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने शनिवार को वन महोत्सव 2025 की शुरुआत की। इस दौरान सेक्टर 1 स्थित राजिंद्रा पार्क में एक बड़ा पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें करीब 11000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। खुद प्रशासक भी पौधारोपण कर रहे हैं।
विज्ञापन




शनिवार को पूरे शहर में 253 जगह पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जहां पर कुल करीब एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सबसे ज्यादा पेड़ राजिंद्रा पार्क में ही लगाए जा रहे हैं। उसके बाद शहर के अलग-अलग स्कूल, सुखना लेक बेल्ट, नेपली फॉरेस्ट, पटियाला की राव जैसी जगहों पर बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासक ने कहा कि पूरी दुनिया में से हर सेकंड चार फुटबॉल के मैदान के बराबर पेड़ साफ हो रहे हैं, इसलिए पेड़ लगाना बहुत ही जरूरी हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत पूरी दुनिया में एकमात्र ऐसा देश है, जहां पर पेड़ों की पूजा होती है, उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पीपल के पेड़ की सदियों से पूजा होती आई है। हमारे देश के लोग पेड़ों के महत्व को बहुत पहले से जानते थे। उन्होंने मौजूद सभी लोगों से आह्वान किया कि इस मानसून सीजन में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए। बता दें कि वन विभाग व चंडीगढ़ प्रशासन ने मिलकर इस पूरे मानसून सीजन में करीब 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है, जिसके लिए अलग-अलग संस्थाओं, निजी कंपनियों, रेजिडेंट और मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन, सरकारी एजेंसियों को जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed