{"_id":"601ae72636cb731340403248","slug":"forest-department-will-distribute-1-5-million-plants-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी पहल : पंजाब को हरा-भरा बनाएगा वन विभाग, घर-घर बांटे जाएंगे 15 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी पहल : पंजाब को हरा-भरा बनाएगा वन विभाग, घर-घर बांटे जाएंगे 15 लाख पौधे
Thu, 04 Feb 2021 12:04 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब को हरा-भरा करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। घर-घर हरियाली योजना के तहत वन विभाग 15 लाख पौधों को घर-घर में निशुल्क वितरित करेगा। वितरित किए जाने वाले पौधों को सरकारी नर्सरी में तैयार किया जा रहा है। शुद्ध वातावरण और पंजाब में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से साल 2021-22 के लिए यह योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन
पंजाब के वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने बताया कि विभाग की तरफ से साल 2021-2022 के दौरान 15 लाख घरों में मुफ्त पौधे बांटे जाने का लक्ष्य निश्चित किया गया है। ये पौधे सरकारी नर्सरियों में तैयार किए जाएंगे। वन मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार पिछले लगभग चार सालों से राज्य में वातावरण की शुद्धता लाने और हरियाली बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। पिछले 10 महीने के दौरान ऑनलाइन एप ‘आई हरियाली’ द्वारा राज्य के नागरिकों को 3.6 लाख पौधे बांटे गए थे।
विज्ञापन
वन मंत्री ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के संबंध में 76.25 लाख पौधे लगाए गए हैं। राज्य सरकार की तरफ से पिछले लगभग चार सालों में 2.45 करोड़ पौधे अलग-अलग योजनाओं और अभियान के दौरान लगाए जा चुके हैं। सरकार केवल पौधे लगाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की देखभाल को सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन