फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   foreign wrestlers beaten by the great khali in ring during cwe fight, watch here the video

द ग्रेट खली ने रिंग में कैसे किया विदेशी रेसलर्स को चित्त, देखिए VIDEO

Thu, 13 Oct 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Thu, 13 Oct 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
foreign wrestlers beaten by the great khali in ring during cwe fight, watch here the video
रिंग में लिया खली ने 'खतरनाक' बदला - फोटो : अमर उजाला
डब्ल्यूडब्ल्यूई चैम्पियन द ग्रेट खली ने विदेशी रेसलर्स को रिंग में जमकर धोया। यह रोमांचक फाइट पानीपत में हुई। यहां खली ने कनाडा के ब्रोडी स्टील को कुछ ही पल में चित कर दिया।
विज्ञापन


खली की स्टूडेंट बीबी बुलबुल और हरियाणा की फाइटर कविता दलाल ने भी विदेशी महिला रेसलर्स को चित कर अपनी पिछली हारों का बदला लिया। डब्ल्यूडब्ल्यूई के फाइटर दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने हरियाणा में पहली बार पानीपत में सीडब्ल्यूई फाइट कराई है।
विज्ञापन


सेक्टर-13/17 में बने रिंग में शाम को सूरज ढलते ही लोगों का जमा होना शुरू कर दिया। पुलिस व बाउंसर की कड़ी सुरक्षा के बीच केवल टिकटधारकों का ही प्रवेश होने दिया गया। सीडब्ल्यूई की शुरुआत में टैग टीम के मैच चले। इस दौरान कनाड़ा के रेसलर्स ब्रोडी स्टील और माइक नोकस बार-बार खली को ललकारते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलबुल ने रैबेल से लिया पिटाई का बदला

foreign wrestlers beaten by the great khali in ring during cwe fight, watch here the video
खली के बाद देखिए 'बुलबुल' का बदला - फोटो : अमर उजाला
ग्रेट खली की स्टूडेंट बीबी बुलबुल ने गत दिनों पंजाब में हुई अपनी पिटाई का बदला रैबेल से लिया और रिंग में शानदार फाइट करते हुए रैबेल को चित कर दिया।

हरियाणा की रेसलर कविता दलाल ने भी अपनी फाइट जीती। द ग्रेट खली ने कनाडा के ब्रॉडी स्टील को मात्र आठ मिनट में ही चित कर दिया। ग्रेट खली और ब्रॉडी स्टील की सबसे आखिरी फाइट कराई गई।

ग्रेट खली ने रिंग में उतरते ही एक रेसलर को नीचे ही पकड़ लिया। वहीं पर रखी टेबल पर चेहरा दे मारा और फिर बाकी दो अन्य रेसलर्स को भी पकड़ लिया। ग्रेट खली ने इसके बाद एक-एक कर तीनों रेसलर्स को रिंग में फेंक दिया।

खली ने रिंग में उतरते ही विदेशी तीनों रेसलर्स की जमकर धुनाई की। तीनों को हराकर जीत अपने नाम की। ग्रेट खली ने तीनों विदेशी रेसलर्स को चित कर अपनी पिछली हार का भी बदला लिया।

शुरुआत में अव्यवस्थाओं के चलते आई दिक्कत

foreign wrestlers beaten by the great khali in ring during cwe fight, watch here the video
द ग्रेट खली ने विदेशी रेसलर्स को रिंग में जमकर धोया - फोटो : अमर उजाला
सीडब्ल्यूई के शुरुआती दौर में अव्यवस्था हावी रही। इसके चलते दर्शकों को दिक्कत उठानी पड़ी। सबसे बड़ी दिक्कत इंट्री को लेकर हुई। कुछ लोग बिना पास के एंट्री की कोशिश करते रहे। पुलिस और बाउंसरों ने उनको बाहर ही रोक दिया गया। जिसके चलते गेट पर भी काफी दिक्कत उठानी पड़ी।

पुलिस छावनी बना रिंग और मैदान
सेक्टर-12/17 में सीडब्ल्यूई फाइट को लेकर रिंग और मैदान में भारी पुलिस तैनात रही। रिंग के नजदीक किसी भी व्यक्ति को दाखिल नहीं होने दिया गया। इसको लेकर बाहर से भी पुलिस बल मांगा गया था।

यहां देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed