फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Foreign Minister Sushma Swaraj and Baba Ramdev also reached at Geeta jayanti Festival

गीता जयंती महोत्सवः विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और बाबा रामदेव भी पहुंचे...नहीं आ पाए प्रणव मुखर्जी

Wed, 19 Dec 2018 12:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Foreign Minister Sushma Swaraj and Baba Ramdev also reached at  Geeta jayanti Festival
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और बाबा रामदेव

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि विश्व कल्याण के लिए प्रत्येक युवा को पवित्र ग्रंथ गीता का संदेशवाहक बनना होगा। इसके लिए प्रत्येक युवा को गीता में जीना होगा और प्रत्येक दिन कम से कम पवित्र ग्रंथ गीता के 2 श्लोकों को अपने जीवन में धारण करना होगा। कुरुक्षेत्र की इस पावन धरा पर तीसरी बार 18 हजार विद्यार्थियों ने पवित्र ग्रंथ गीता के 18 अध्यायों के 18 श्लोकों का सामूहिक उच्चारण और अनुवाद कर एक बार फिर से नया इतिहास रचा है। इन विद्यार्थियों ने पूरे समाज को कर्म, ज्ञान, भक्ति योग के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। 

विज्ञापन


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के दौरान थीम पार्क में आयोजित वैश्विक गीता पाठ कार्यक्रम में मुख्यातिथि थीं। इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल, राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, स्वामी ज्ञानानंद महाराज, योग गुरु स्वामी रामदेव, सुधांशु महाराज, चिदानंद मुनि महाराज, आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार, स्वदेशी मंच के राष्ट्रीय संयोजक कश्मीरी लाल, बाबा भूपेन्द्र सिंह, विधायक सुभाष सुधा, विधायक लतिका शर्मा, उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया, कुलपति डॉ. कैलाश चंद शर्मा ने मंत्रोच्चारण और शंखनाद की गूंज तथा गीता पूजन के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज व स्वामी ज्ञानानंद ने 700 श्लोकों को कंठस्थ करने वाले पानीपत के छात्र हर्षवर्धन जैन को सम्मानित किया। इस विद्यार्थी को बाबा रामदेव की तरफ से 20 हजार रुपये की राशि से भी सम्मानित किया जाएगा। ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता नौजवानों, बुजुर्गो और सैनिकों के लिए प्रेरणादायक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Foreign Minister Sushma Swaraj and Baba Ramdev also reached at  Geeta jayanti Festival
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

इस ग्रंथ का अनुसरण करते हुए हमेशा स्वार्थो को भूलकर नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने की जरूरत हैं। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द महाराज ने सभी को कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई दी। योग गुरु स्वामी रामदेव ने भारत मां और वंदे मातरम के उदघोषों से अपना सम्बोधन शुरु करते हुए कहा कि इस गौरवशाली धरती पर भारत मां और गीता माता का गौरव बढ़ाने के लिए सभी को कर्म करना होगा। 

सभी शास्त्रों का सार भी कर्म करने का ही है। उन्होंने कहा कि पतंजलि योग पीठ की तरफ से गीता के श्लोकों को कंठस्थ करने वाले व्यक्ति को 20 हजार रुपये और कुल वेदों के ज्ञाता को 2 लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा। सुधांशु जी महाराज ने कहा कि पूरे संसार में केवल एक पवित्र ग्रंथ गीता है दूसरा कोई नहीं है, यह एक महान ग्रंथ है, इस ग्रंथ में कायरता को वीरता, अधर्म को धर्म का रास्ता दिखाने का काम करता है। स्वामी चिदानंद मुनि महाराज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन एक अद्भुत कार्य है, इस कार्यक्रम को सरकारी कार्यक्रम न समझ कर संस्कारित कार्यक्रम मानना चाहिए। इस कार्यक्रम का संचालन आरएसएस के सहविभाग कार्यवाहा डॉ. प्रीतम सिंह ने किया।  

18 का संयोग
स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के थीम पार्क में 18 हजार विद्यार्थियों ने किया। गीता के 18 अध्याय, महाभारत के 18 दिन, 18 सेनापति और 18 दिसंबर 2018 का एक संयोग बन रहा है।  

दूसरी बार गीता महोत्सव में नहीं पहुंच सके प्रणव मुखर्जी

Foreign Minister Sushma Swaraj and Baba Ramdev also reached at  Geeta jayanti Festival
मंच पर मौजूद विदेश मंत्री व अन्य

6 दिसंबर 2016 को पहली बार गीता महोत्सव में राष्ट्रपति पद रहते हुए प्रणव मुखर्जी मुख्यातिथि बने थे। लेकिन उसी दिन जयललिता निधन के कारण उनका यह प्रोग्राम ऐन टाइम पर रद्द हो गया था। इस बार पूर्व राष्ट्रपति के रूप में वैश्विक गीता पाठ कार्यक्रम में उन्हें शिरकत करनी थी। लेकिन इस बार भी उनका प्रोग्राम रद्द हो गया।   

सुषमा ने ज्ञान संस्थानम में गीता संग्रहालय की आधारशिला
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गीता ज्ञान संस्थानम में गीता संग्रहालय की आधारशिला रखी। इससे पहले केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल, राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, योग गुरु स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद मुनि विधायक सुभाष सुधा ने मंत्रोच्चारण के बीच गीता ज्ञान संस्थानम में गीता संग्रहालय की नींव की पहली ईंट रखी।

अफगानिस्तानी कलाकारों ने हरियाणवी लोक परिधानों में की रैंपवॉक  

Foreign Minister Sushma Swaraj and Baba Ramdev also reached at  Geeta jayanti Festival
अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव

हरियाणवी पंडाल में पांचवें दिन सांस्कृतिक संध्या में अफगानिस्तान के कलाकारों ने हरियाणवी लोक परिधानों में रैंप पर जलवा बिखेरा। फैशन शो में 30 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में हरियाणवी लोक परिधानों का पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने प्रदर्शन किया।
  
जींद की भाई-बहन की जोड़ी ने हरियाणवी संस्कृति को समर्पित किया जीवन 

जींद के भाई-बहन की जोड़ी (रेणु दूहन व पवनराज) ने अपना जीवन हरियाणवी संस्कृति को समर्पित कर दिया है। इन दिनों ये अपने ग्रुप के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणवी संस्कृति के अनूठे रंग बिखेर रहे हैं। पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इनकी मुख्य रूप से प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed