फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   for those who go for hussainiwala retreet ceremony got big gift

हुसैनीवाला बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने जाने वालों को मिला बड़ा तोहफा

Sun, 21 Aug 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sun, 21 Aug 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
for those who go for hussainiwala retreet ceremony got big gift
हुसैनीवाला बॉर्डर रिट्रीट सेरेमनी - फोटो : Amar ujala
हुसैनीवाला बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने जाने वालों को पंजाब सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बॉर्डर पर रोजाना दोनों देशों के रेंजरों के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी देखने और शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की समाधि पर जाने के लिए जल्द ही अंतरराष्ट्रीय मार्ग (बॉर्डर रोड) पर दो लो-फ्लोर बस दौड़ेंगी।
विज्ञापन


जनता की मांग को देखते हुए पंजाब सरकार जल्द ही ये मांगें पूरी करेगी। इस बात की पुष्टि करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा ने कहा कि अगले एक या दो माह में ये बसें फिरोजपुर में आ जाएंगी। इसके लिए पंजाब सरकार से मांग की गई है। रोजाना हुसैनीवाला बॉर्डर के लिए एक बस फिरोजपुर छावनी के बस स्टैंड से और दूसरी शहर के बस स्टैंड से चलेगी। शर्मा ने कहा कि जल्द ही हुसैनीवाला बॉर्डर पर स्थित शहीदी स्मारक पर लाइट एंड साउंड सिस्टम भी शुरू होने वाला है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बॉर्डर की तरफ जल्द शुरू होंगी लो-फ्लोर बसें

for those who go for hussainiwala retreet ceremony got big gift
हुसैनीवाला बॉर्डर रिट्रीट सेरेमनी - फोटो : Amar ujala
जानकारी के अनुसार शहर वासियों और दूर-दराज के लोगों को हुसैनीवाला बॉर्डर पर शाम के वक्त होने वाली रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए थ्री-व्हीलर व अन्य वाहनों पर अधिक रुपये देकर जाना पड़ता था। पंजाब रोडवेज ने पहले एक बस हुसैनीवाला बॉर्डर के लिए चलाई थी, लेकिन लोगों को इसके बारे अधिक जानकारी नहीं थी। दूसरे बस की हालत भी खस्ता थी। इसलिए लोग बस पर नहीं जाते थे। उसके बाद पंजाब रोडवेज ने बस बंद कर दी थी।

शहर वासी रमेश कुमार, हर्ष कुमार, विकास कुमार व निर्मल ने कहा कि रेल प्रशासन को भी रिट्रीट सेरेमनी के समय शाम को फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन हुसैनीवाला बॉर्डर के लिए चलानी चाहिए। क्योंकि दोनों देशों के बंटवारे के समय से हुसैनीवाला बॉर्डर तक रेल पटरी बिछी हुई है। ये एक ऐतिहासिक रेल पटरी है। ये ट्रेन चलाने के लिए रेल डिवीजन फिरोजपुर के डीआरएम को दिल्ली से भी इजाजत की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि इस कार्य की पावर डीआरएम के पास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed