फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   For the first time, police personnel on duty are treated with video conferencing

चंडीगढ़: पहली बार ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हो रहा इलाज

Sun, 19 Apr 2020 03:37 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 19 Apr 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
For the first time, police personnel on duty are treated with video conferencing
चंडीगढ़ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस संक्रमण से बचने को लेकर पुलिस विभाग चौकन्ना हो गया है। यूटी पुलिस विभाग ने पहली बार ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की तबीयत बिगड़ने पर हाई टेक्निक से इलाज का इंतजाम किया है।

विज्ञापन


अगर पुलिसकर्मियों की सेहत में ज्यादा दिक्कत आती है, तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर डॉक्टरों की परामर्श से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया जाता है। ड्यूटी पर पुलिसकर्मियों के लिए टेलीमेडिसिन के साथ स्वास्थ्य निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन


एसपी (हेडक्वार्टर) मनोज कुमार मीणा की अगुवाई में बुखार, खांसी, जुकाम सहित अन्य लक्षणों की निगरानी को लेकर सेक्टर 26 पुलिस लाइन के डॉक्टरों की मदद से एक टीम का गठन किया गया है। यह टीम ड्यूटी पर तैनात किसी भी पुलिसकर्मी में जुकाम, खांसी, बुखार समेत अन्य लक्षण होने पर तुरंत इलाज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर इस दौरान किसी भी पुलिसकर्मी को ज्यादा परेशानी है तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डॉक्टर के साथ तत्काल परामर्श मिलेगा। एप के माध्यम से दवाओं के प्रिस्क्रिप्शन और निर्धारित दवाओं को दिए जाने के लिए वाहन में रखा गया है। यदि डॉक्टर सिफारिश करते हैं तो पुलिसकर्मियों को आगे के परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा जाता है।

यूटी पुलिस ने पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए इसे नियमित रूप से शुरू कर दिया है। अब तक शहर के अलग-अलग जगहों पर ड्यूटी दे रहे हैं करीब 190 कर्मियों की जांच की गई है।

इसलिए किया गया शुरू
पुलिस के उच्चाधिकारियों के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की वजह से लगभग सभी हॉस्पिटल में काफी भीड़ है। वहां पर सभी तरीके के मरीज आ रहे हैं। प्राथमिकता है कि हॉस्पिटल में ज्यादा लोग जाने से बचें। ऐसे में इस काम को शुरू करने का उद्देश्य था कि पुलिसकर्मियों को भी हॉस्पिटल जाने की जरूरत ज्यादा न पड़े।

स्वास्थ्य की जांच चल रही
बता दें कि शहर में कर्फ्यू लगने के कारण सभी बॉर्डर एरिया समेत अन्य जगहों पर पुलिस की काफी मुस्तैदी है। ऐसे में पुलिसकर्मियों की कई बार पब्लिक डीलिंग होती है। इस दौरान लोगों से मिलना-जुलना भी पड़ता है। इसके चलते पुलिस विभाग मुलाजिमों की डॉक्टरी जांच की जा रही है।

मुलाजिमों की डॉक्टरी जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। अगर किसी मुलाजिम की सेहत ज्यादा खराब होती है तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर टेलीमेडिसिन की मदद से मुलाजिमों का इलाज करवाया जा रहा है। -मनोज कुमार मीणा, एसपी हेडक्वार्टर चंडीगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed