फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   For the first time in PGI, advanced cochlear implant was done using SmartNav software

Chandigarh News: पीजीआई में पहली बार स्मार्टनेव सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर हुआ एडवांस कॉक्लियर इंप्लांट

Thu, 24 Oct 2024 04:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
For the first time in PGI, advanced cochlear implant was done using SmartNav software
चंडीगढ़। उत्तर भारत में पीजीआई ने पहली बार स्मार्टनेव सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर एडवांस्ड कॉक्लियर इंप्लांट करने में सफलता हासिल की है। यह सर्जरी ओटोलरींगोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. जमयंती बक्शी ने अपनी टीम के साथ किया है। डॉ. जमयंती ने बताया कि यह सर्जरी 9 साल की बच्ची आरीका की हुई है। सर्जरी के बाद आरीका के माता-पिता को स्मार्टनेव के परिणाम के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। यह एडवांस सर्जरी मरीज की देखभाल और सर्जरी के परिणाम को बेहतर बनाने में सहायक है। उन्होंने बताया कि यह नई तकनीक कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी के दौरान इंट्राऑपरेटिव माप के लिए गेम चेंजर है क्योंकि स्मार्टनेव का उपयोग न केवल सर्जिकल सफलता दर को बढ़ाता है बल्कि विकिरण के संपर्क और सर्जरी की समय सीमा को कम कर मरीज की सुरक्षा को मजबूत करता है। सर्जरी करने वाली टीम में शामिल डॉ. धर्मवीर और डॉ. नूरैन आलम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. जमयंती ने बताया कि स्मार्ट सॉफ्टवेयर कॉक्लियर इंप्लांट तकनीक में एक बड़ी उपलब्धि है। यह नया सॉफ्टवेयर प्रमुख सर्जिकल मैट्रिक्स जैसे गहराई, गति, न्यूरोलॉजिकल इफेक्ट संबंधित सूचनाओं को एक वायरलेस के माध्यम से प्रदर्शित करता है। यह वितरण इलेक्ट्रोड की सटीक स्थिति सुनिश्चित करने, इंट्राऑपरेटिव एक्सरे की जरूरत को कम करने और संभावित रूप से एनेस्थीसिया के समय को 15 से 20 मिनट तक कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अधिक सटीक इलेक्ट्रोड प्लेसमेंट के साथ मरीज को बेहतर श्रवण परिणाम प्राप्त करने और रिसर्जरी जैसी आवश्यकता को दूर करने की संभावना भी बढ़ता है। डॉ. जमयंती ने बताया कि पीजीआई में कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी की शुरुआत 2003 में हुई थी। तब से अब तक संस्थान ने 650 से ज्यादा मरीज का सफलतापूर्वक इलाज किया गया है। यह प्रक्रिया आमतौर पर 3 से 4 घंटे तक चलती है। इसमें ईएनटी सर्जन, ऑडियोलॉजिस्ट, एनेस्थेटिक और ओटी के स्टाफ की एक विशेष टीम की जरूरत होती है। सर्जरी के दौरान इलेक्ट्रोड को आंतरिक कॉक्लियर में डाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed